---विज्ञापन---

IND vs PAK: अब मिस नहीं होगा ये मैच, यहां जानें फ्री में कैसे देखें Asia Cup 2025 फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग?

Asia Cup फाइनल अब Sony LIV पर लाइव देखा जा सकता है। जानिए Jio, Airtel और Vi के कौन से प्लान्स में Sony LIV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है और कैसे आप बिना एक्ट्रा खर्च के फ्री में मैच देख सकते हैं।

आज भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी और यह मुकाबला एशिया कप 2025 का फाइनल होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें तीसरी और आखिरी बार भिड़ेंगी। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वही एशिया कप 2025 की ट्रॉफी उठाएगी। अगर आप इस हाई-वोल्टेज मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो इसे Sony Liv पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ मोबाइल रिचार्ज प्लान्स के साथ आपको सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलता है। आइए जानते हैं कि किन-किन प्लान्स में यह सुविधा मिलती है।

Jio के प्लान्स जिनमें मिलता है Sony LIV

  • 445 रुपये वाला प्लान- इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। साथ ही Sony LIV, Zee5 और Discovery+ का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसकी वैलिडिटी 56 दिन है।
  • 175 का डेटा पैक- इसमें 10GB डेटा और Sony LIV समेत 10 OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस मिलता है। वैलिडिटी 28 दिन।
  • 1049 रुपये वाला प्लान- इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल, SMS और Sony LIV जैसे OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इसकी वैलिडिटी 84 दिन है।

Airtel के प्लान्स

  • 979 रुपये वाला प्लान- इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके जरिए Sony LIV समेत 22+ OTT ऐप्स तक पहुंच मिलती है। वैलिडिटी 84 दिन।
  • 181 का डेटा पैक- इसमें 15GB डेटा और Airtel Xstream Play Premium मिलता है, जिसमें Sony LIV भी शामिल है। वैलिडिटी 1 महीना।
  • 279 रुपये वाला प्लान- इसमें Netflix, Zee5, JioHotstar और Sony LIV सब्सक्रिप्शन के साथ 1GB डेटा मिलता है। वैलिडिटी 1 महीना।
  • 449 रुपये वाला प्लान- इसमें रोज 4GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और Sony LIV समेत कई OTT का एक्सेस मिलता है। वैलिडिटी 28 दिन।

ये भी पढ़ें-Asia Cup 2025: रद्द हो जाएगा IND vs PAK मुकाबला? अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

---विज्ञापन---

Vi के प्लान्स

  • 175 रुपये  वाला प्लान- इसमें 10GB डेटा और Sony LIV व Zee5 जैसे OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वैलिडिटी 28 दिन।
  • 95 रुपये  वाला प्लान- 4GB डेटा और Sony LIV सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। वैलिडिटी 14 दिन।
  • 248 रुपये वाला प्लान- इसमें 6GB डेटा और Sony LIV व JioHotstar जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है। वैलिडिटी 1 महीना।
  • 154 रुपये वाला प्लान- 2GB डेटा के साथ Sony LIV, Zee5 और Sun NXT का फ्री सब्सक्रिप्शन। वैलिडिटी 1 महीना।
    202 रुपये वाला प्लान- इसमें 5GB डेटा और Sony LIV सब्सक्रिप्शन शामिल है। वैलिडिटी 1 महीना।
  • इसके अलावा, 998 और 408 वाले प्लान्स में भी Sony LIV का एक्सेस मिलता है।

फ्री में कैसे देखें मैच

अगर आप Sony LIV का अलग से सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते, तो Jio, Airtel या Vi का कोई भी ऐसा रिचार्ज प्लान चुन सकते हैं जिसमें Sony LIV फ्री मिलता है। इस तरह आप बिना एक्ट्रा खर्च के अपने मोबाइल पर Asia Cup 2025 के सारे मैच लाइव देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें- Dish TV की VZY Smart TV: अब एक ही स्क्रीन पर DTH और OTT, कीमत 12,000 हजार से शुरू, पढ़ें डीटेल्स

---विज्ञापन---
First published on: Sep 11, 2025 10:58 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola