Google ने 3,500 से ज्यादा लोन ऐप्स के खिलाफ की कार्रवाई, Play Store पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप

Google Action 3500 Loan Apps, Loan Apps, Google, google apps, google play store in India

Google Play Store Policy: गूगल ने 2022 में भारत में 3500 से अधिक लोन ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के पीछे प्ले स्टोर पॉलिसी रिक्वायरमेंट्स के उल्लंघन को कारण बताया जा रहा है। गूगल ने कहा कि पॉलिसी उल्लंघन करने वाले ऐप्स को गूगल Play पर पब्लिश्ड होने से रोका गया है।

विज्ञापन

कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि 2022 में धोखाधड़ी और अपमानजनक लेनदेन में $2 बिलियन (लगभग 16,350 करोड़ रुपये) से अधिक के 173,000 अकाउंट्स को बैन किया गया है।

विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः Infinix Smart 7 HD आज होगा भारत में लॉन्च, कीमत होगी 8 हजार से भी कम!

विज्ञापन के लिए अधिक प्राइवेसी वाला दृष्टिकोण अपनाएगी गूगल

गूगल का कहना है कि उन्होंने साल 2022 में भारत में प्लेट स्टोर पॉलिसी की रिक्वायरमेंट्स के उल्लंघन के लिए 3,500 से ज्यादा पर्सनल लोन ऐप्स को हटाया। साथ ही जरूरी कार्रवाई की समीक्षा भी की गई है। गूगल ने कहा कि वो अपनी पॉलिसियों और समीक्षा प्रक्रियाओं को नियमित तौर पर अपडेट करके इस क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगा।

ये भी पढ़ेंः Infinix Hot 30i को बेहद सस्ते में खरीदने का मौका! यहां मिल रहा बंपर ऑफर

कंपनी ने घोषणा की कि वो 2023 में विज्ञापन के लिए अधिक प्राइवेसी-अनुकूल दृष्टिकोण अपनाएगी। गूगल Android पर प्राइवेसी सैंडबॉक्स के लिए पहले बीटा को कुछ प्रतिशत Android डिवाइजों के लिए रोल आउट करेगा। प्राइवेसी सैंडबॉक्स के तहत, गूगल का उद्देश्य ऐसी तकनीकें बनाना है जो ऑनलाइन लोगों की प्राइवेसी की सुरक्षा करती है और कंपनियों और डेवलपर्स को डिजिटल व्यवसाय बनाने के लिए टूल देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ