Google Earthquake Alert: मोबाइल की एक सेटिंग बचा सकती है लाखों की जान! भूकंप आने के मिलते संकेत
Google Earthquake Alert: चीन में भूकंप से जो हुआ वो आपके साथ न हो, इसलिए फटाफट जान लें Google की ये जबरदस्त सेटिंग…
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Google Earthquake Alert: सोमवार आधी रात को चीन के गांसु प्रांत में जिशिशान काउंटी, लिनक्सिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के कारण इमारतें ढह जाने से कम से कम 116 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भूकंप से बचाने के लिए गूगल भी एक शानदार फीचर ऑफर करता है। जो आपको ऐसी स्थिति से काफी हद तक बचा सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं गूगल के भूकंप अलर्ट सिस्टम की।
खास बात यह है कि कुछ समय पहले गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसे भारत में भी लॉन्च किया है। जो भूकंप आने पर आपके फोन पर पहले ही अलर्ट भेज देता है। ये सिस्टम भूकंप को महसूस करने के लिए डिवाइस के कुछ सेंसर्स का इस्तेमाल करता है। ये जबरदस्त फीचर दुनिया भर के कई देशों में पहले से ही मौजूद है लेकिन हाल ही में Google ने इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NSC) के परामर्श से भारत में भी पेश किया है। आइये जानते हैं आप कैसे इसे अपने फोन में ऑन कर सकते हैं…
वीडियो से भी जानें इसके बारे में…
गूगल ने इस फीचर को भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। आप इस फीचर को एंड्रॉयड 5 या उससे ऊपर के वर्जन पर यूज कर सकते हैं। स्मार्टफोन पर अलर्ट पाने के लिए दो चीजों का होना बेहद जरूरी है। पहला, आपका फोन इंटरनेट से कनेक्टेड हो, दूसरा फोन की लोकेशन ऑन हो। इसके साथ ही आपको Earthquake Alert सेटिंग भी ऑन करनी होगी। आइये स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कैसे आप इसे ऑन कर सकते हैं।
वीडियो से भी जानें Earthquake Alerts के बारे में
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: