आ गया मिनटों में चार्ज होने वाला धांसू स्मार्टफोन, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

इंफिनिक्स का नया स्मार्टपोन हॉट 12 प्ले (Infinix Hot 12 Play) मई महीने में भारत में पेश किया गया था, जिसके बाद अब कंपनी अपना एक और स्मार्टफोन (Infinix upcoming Smartphone) लॉन्च करने की तैयारी में है। 12 सीरीज में इसके नए फोन को शामिल किया जाएगा, जिसका नाम इंफिनिक्स हॉट 12 प्रो है। लॉन्च करने से पहले कंपनी ने इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध कर दिया है। Infinix Hot 12 Pro की एक माइक्रो साइट फ्लिपकार्ट पर जारी की गई है जिसमें फोन के बारे में काफी कुछ बताया गया है।
माइक्रो-साइट से Infinix Hot 12 Pro के डिजाइन का पता लगा है। साथ ही फोन की कीमत और खासियत के बारे में भी जानकारी हासिल हुई। आज यानी 02 अगस्त 2022 से फ्लिपकार्ट पर Infinix Hot 12 Pro उपलब्ध कर दिया गया है। आइए Infinix Hot 12 Pro के बारे में आपको बताते हैं।
सबसे पहले बात करें अगर इंफिनिक्स Hot 12 Pro के डिजाइन की तो फोन का . कैमरा मॉड्यूल रियर पैनल के ऊपरी बाएं कोने में होगा। साथ में फिंगरप्रिंट रीडर के लिए भी जगह दी जाएगी। इसमें दाहीने किनारे में पॉवर और वॉल्यूम रॉकर है। नीचे की ओर चार्जिंग पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो इंफिनिक्स हॉट 12 प्रो के माइक्रो साइट के आधार पर इसमें 6.6-इंच की डिस्प्ले होगा जो वॉटरड्रॉप नॉच के साथ होगा। इसकी स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ होगी। फोन में डुअल-रियर कैमरा सिस्टम होगा जिसमें मुख्य कैमरा 50MP का होगा। फोन में 8GB रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज होगा।
और पढ़िए – Twitter New Feature: ट्विटर पर आ रहा है गजब का फीचर्स, एक ट्वीट पर कर सकेंगे मल्टीपल मीडिया एड
इंफिनिक्स हॉट 12 प्रो में 5000mAh की बैटरी होगी जो 18W क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी। बताया जा रहा है कि फोन को कई कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 15 हजार रुपये से कम हो सकती है। फिलहाल फोन के बारे में इतनी ही जानकारी सामने है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: