Jio 12 Free OTT Prepaid Plans Discontinued: भारतीय टेलीकॉम कंपनियों में रिलायंस जियो (Reliance Jio) को सबसे पहला दर्जा मिला हुआ है। ये लोकप्रिय कंपनी ग्राहकों के बीच अपने सस्ते और अच्छे प्लान को लेकर चर्चाओं में रहती है।

विज्ञापन

कंपनी के पास कई सस्ते और शानदार बेनिफिट्स के साथ आने वाले प्लान हैं। इनमें कई सस्ते प्लान ओटीटी के साथ हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा, फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन समेत कई बेनिफिट्स के प्लान शामिल हैं। हालांकि, अब इनमें से 12 फ्री ओटीटी प्लान को कंपनी ने बंद कर दिया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

जियो ने बंद किए 12 फ्री ओटीटी प्लान

जियो ने डिज्नी+हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन (Disney+Hotstar Free Subscription) वाले प्लानों को बंद कर दिया है। इनमें 12 प्लान हैं जो कंपनी के प्रीपेड प्लान हैं। हालांकि, इन 12 प्रीपेड प्लानों को बंद करने के पीछे की वजह क्या है, इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

जियो ने इन 12 प्रीपेड प्लानों को किया बंद

  • जियो का 151 रुपये वाला प्लान
  • जियो का 333 रुपये वाला प्लान
  • जियो का 499 रुपये वाला प्लान
  • जियो का 555 रुपये वाला प्लान
  • जियो का 583 रुपये वाला प्लान
  • जियो का 601 रुपये वाला प्लान
  • जियो का 783 रुपये वाला प्लान
  • जियो का 799 रुपये वाला प्लान
  • जियो का 1066 रुपये वाला प्लान
  • जियो का 2999 रुपये वाला प्लान
  • जियो का 3119 रुपये वाला प्लान

अभी पढ़ें – Online Shopping Fraud: भारी छूट देखकर ना खाएं धोखा! जान लें बचाव के ये टिप्स

फ्री Disney+Hotstar के साथ ये दो प्लान उपलब्ध

जियो ने भले ही अपने रिचार्ज प्लान की लिस्ट से उन 12 प्लान को हटा दिया है जो Disney+Hotstar के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं, लेकिन अभी भी कंपनी की लिस्ट में दो प्लान शामिल हैं। जियो के पास दो प्रीपेड प्लान हैं जो Disney+Hotstar के सब्सक्रिप्शन्स के साथ हैं।

विज्ञापन

इनमें पहला प्लान 1,499 रुपये का है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कलिंग, 2GB डेली डेटा और रोजान 100 एसएमएस समेत Disney+Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसकी वैधता 84 दिनों तक की है।

दूसरे प्रीपेड प्लान की कीमत 4,199 रुपये है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 3GB डेली डेटा, रोजाना 100 एसएमएस और Disney+Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ