Flipkart Big Diwali Sale: सिर्फ 9,099 रुपये में मिल रहा है गूगल पिक्सल 6a, जानिए क्या है पूरी डील
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Flipkart Big Diwali Sale 2022: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान कई स्मार्टफोन भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं। एक से बढ़कर एक फीचर्स और डिजाइन के फोन अपनी कीमत से काफी कम दाम में मिल रहे हैं। अगर आप 43,999 रुपये में आने वाला गूगल पिक्सल 6ए (Google Pixel 6a) स्मार्टफोन सस्ते में चाहते हैं तो इस सेल (Flipkart Big Diwali Sale) का फायदा उठा सकते हैं।
दरअसल, फ्लिपकार्ट दिवाली सेल (Flipkart Diwali Sale) में गूगल पिक्सल 6ए को अपनी कीमत से काफी कम में बेचा जा रहा है। हालांकि, ये तभी मुमकिन है जब ग्राहक इस पर (Flipkart Google Pixel 6a Deals) मिल रही डील का इस्तेमाल करेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे 43,999 रुपये का गूगल पिक्सल 6ए सिर्फ 9,099 रुपये में लिया जा सकता है।
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में गूगल पिक्सल 6a का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट छूट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत 43,999 रुपये है, लेकिन प्राइस कट डिस्काउंट के तहत इसे 34,199 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन पर अन्य ऑफर्स भी शामिल है जिससे फोन की कीमत काफी कम हो सकती है।
गूगल पिक्सल 6a पर सिर्फ प्राइस डिस्काउंट नहीं बल्कि बैंक ऑफर भी उपलब्ध है। SBI कार्ड से पेमेंट करने पर फोन की कीमत पर 8,200 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। ऐसे में गूगल पिक्सल 6a फोन की कीमत 34,199 रुपये की जगह सिर्फ 25,999 रुपये तक पड़ सकती है।
अभी पढ़ें – Smartphone Tips and Tricks: आपके फोन में छिपे हैं कई बेहतरीन फीचर्स, जानकर चलाने में आएगा दुगना मजा
गूगल पिक्सल 6a पर 16,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर को अप्लाई करने के लिए एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल फोन को चेंज करना होगा। इस ऑफर के साथ अगर आप एसबीआई कार्ड का भी यूज करेंगे तो 8,200 + 16,900 रुपये की छूट पा सकेंगे, जिसके बाद Google Pixel 6a की कीमत घटकर 34,199 रुपये की जगह सिर्फ 9,099 रुपये तक पड़ सकती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: