Flipkart iPhone 13: आईफोन 14 (iPhone 14) को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में इससे पहले वाले मौजूदा आईफोन 13 को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर आप आईफोन 13 खरीदने के लिए काफी समय से रुके हुए हैं तो आज आपके पास एक अच्छा ऑफर है जिसे जितना जल्दी हो सके आप हासिल कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट पर बिग बचत धमाल सेल (Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale) की शुरुआत हो चुकी है।इस सेल में आईफोन 13 को 34,000 रुपये तक की छूट के साथ बेचा जा रहा है। आइए आपको iPhone 13 पर मिल रहे Offers और Discounts के बारे में बताते हैं।

iPhone 13 Discount Offer

फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल में iPhone 13 का 128 GB वेरिएंट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसका लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये है जिसे 65,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। इस फोन पर कुल 13,901 रुपये की छूट दी जा रही है।

विज्ञापन

iPhone 13 Bank Offer

आईफोन 13 को खरीदने के लिए अगर आप HDFC क्रेडिट कार्ड का यूज करेंगे तो 1 हजार की छूट पा सकते हैं। ऐसे में फोन की कीमत आपके लिए 64,999 रुपये हो जाएगी। इसके साथ ही अगर एक्सचेंज ऑफर भी अप्लाई करेंगे तो फोन की कीमत और भी कम हो सकती है।

विज्ञापन

iPhone 13 Exchange Offer

आईफोन 13 पर 19,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसका लाभ पाने के लिए आपको ऐसा पुरान फोन एक्सचेंज करना होगा जो लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडीशन के साथ आता हो। अगर आपका ऑफर सफलतापूर्वक अप्लाई हो जाता है तो इसकी कीमत आपके लिए सिर्फ 45,999 रुपये पड़ सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ