हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आपकी जासूसी कर रहा है Facebook का नया फीचर, इस तरीके से अभी करें ऑफ

Facebook New Feature: क्या आप भी फेसबुक यूज करते हैं? तो इस नए फीचर के बारे में अभी जान लें, क्योंकि ये आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है।

विज्ञापन

Facebook New Feature: मेटा के स्वामित्व वाला फेसबुक शुरुआत से ही यूजर्स के डाटा को ट्रैक करने के लिए सुर्खियों में रहा है। कंपनी पर कई बार यूजर्स की सहमति के बिना उनके डाटा का यूज करके उनकी प्राइवेसी खत्म करने का भी आरोप लगाया गया है और अब फेसबुक ने अपने मोबाइल ऐप में एक ऐसा फीचर को पेश किया है जो खुले आम आपको हर समय ट्रैक करेगा।

आप कौन-सी वेबसाइट पर जा रहे हैं, किस लिंक पर क्लिक कर रहे हैं इन सभी चीजों का डाटा अब फेसबुक अपने पास रखेगा। जी हां, कंपनी ने “लिंक हिस्ट्री” नाम से एक नया फीचर पेश किया है। हालांकि यह फीचर आपको कंपनी के साथ अपना ब्राउज़िंग एक्टिविटी रिकॉर्ड शेयर करने से बचने का ऑप्शन भी चुनने देता है। मेटा ने इस फीचर की घोषणा एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए की है।

वीडियो से भी जानें कुछ फीचर्स

विज्ञापन

फेसबुक कर रहा ऐसा दावा!

दूसरी तरफ फेसबुक का दावा है कि यह आपकी ब्राउज़िंग एक्टिविटी को एक जगह पर सेव करने का एक बेहतर टूल है, जिससे आपके सभी लिंक सेव रहेंगे और आप इन्हें कभी नहीं खोएंगे। कंपनी का यह भी कहना है कि अगर आप लिंक हिस्ट्री को डिफ़ॉल्ट रूप से ऑन रहने देते हैं, तो फेसबुक आपके डाटा का यूज अपने प्लेटफार्मों पर एड्स को बेहतर बनाने के लिए भी कर सकता है।

क्या सच में थी इस फीचर की जरूरत?

लेकिन अब सवाल यह है कि क्या आपको ये टूल सही लग रहा है? क्या आप सच में चाहते हैं आपको कोई हर वक्त ट्रैक करता रहे? प्राइवेसी के लिहाज से देखा जाए तो हमें नहीं लगता इस फीचर की इतनी जरूरत थी। हम में से ज्यादातर लोग ऐड देखते ही परेशान होने लग जाते हैं और भारत में तो अभी फेसबुक का कोई ऐड फ्री प्लान भी नहीं है, लेकिन एक तरह से ये फीचर आपकी मदद भी कर सकता है क्योंकि जब ऐड देखने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है तो कम से कम आप ऐसे एड्स देखें जो आपके काम के हैं।

विज्ञापन

वीडियो से भी जानें कुछ फीचर्स

ये भी पढ़ें : Winter में जरूर खरीदें 4 जबरदस्त Gadgets

विज्ञापन

90 दिनों में डिलीट होगा डाटा!

इस बीच, अगर आप सेटिंग को ऑफ करते हैं, तो फेसबुक 90 दिनों के अंदर आपकी लिंक हिस्ट्री को डिलीट करने का वादा भी कर रहा है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह फीचर अभी तक हर जगह उपलब्ध नहीं है और समय के साथ इसे ग्लोबल स्केल पर पेश किया जाएगा। आइये अब जानते हैं आप इस फीचर को कैसे ऑफ कर सकते हैं।

लिंक हिस्ट्री फीचर को कैसे ऑफ करें?

  • सबसे पहले फेसबुक का मोबाइल ऐप ओपन करें।
  • नीचे दाईं ओर मोर ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब, ब्राउजर सेटिंग्स में जाएं।
  • इसके बाद प्राइवेसी ऑप्शन को चुनें।
  • यहां लिंक हिस्ट्री फीचर दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप यहां से इसे ऑफ कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola