Alert! फोन पर आ रही है बैंक अकाउंट बंद करने की चेतावनी; तो लिंक पर क्लिक नहीं, करें ये काम

Cyber fraud fake app: अगर बैंक की तरफ से अकाउंट ब्लॉक होने से जुड़ा कोई मैसेज आता है तो वो फेक हो सकता है। भारत सरकाप की तरफ से ऐसे ही फेक मैसेजेस और ऐप्स को लेकर जागरूक करने की कोशिश की गई है।

fake apps

fake apps

Cyber fraud fake app: पिछले साल एसबीआई की तरफ ले अकाउंट ब्लॉक होने का मैसेज वायरल हो रहा था। इस मैसेज पर लिखा था कि अगर आप अपना पैन नंबर अपडेट नहीं करवाएंगे तो आपका एसबीआई अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। ये मैसेज देखने में बिल्कुल एसबीआई के मैसेज की तरह दिख रहा था, लेकिन असलियत में ये मैसेज फेक था। अब भारतीय सरकार ने एक बार फिर यूजर्स को डेंजरेस ऐप को लेकर जागरूक करने की कोशिश की है।

विज्ञापन

लोगों को तेजी से निशाना बना रहे हैं फर्जी ऐप्स

ऑनलाइन ऐसे कई फेक ऐप्स हैं, जो तेजी से लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे ऐप्स के कारण लोगों को लाखों की चपत लगी है। केंद्र सरकार ने पहले भी आईफोन यूजर्स को ऐसे फेक ऐप को लेकर आगाह किया था।

विज्ञापन

साइबर दोस्त ने किया ट्वीट

भारतीय सरकार ने लोगों को यूनियन बैंक के फेक ऐप से सतर्क रहने की सलाह दी है। इस फेक ऐप का नाम Union-Rewards.apk है। यह ऐप असली यूनियन बैंक के ऐप की तरह दिखता है और लोगों को गिफ्ट रिवार्ड्स देने का वादा करता है। भारत सरकार ने पोस्ट को cyberdost के ऑफिशियल पेज पर ट्वीट किया था।

विज्ञापन

स्टॉक निवेश को लेकर भी हो रही है ठगी

कुछ ऐसे ऐप भी हैं, जो यूजर्स को झूठे वादे कर के लोगों को इसमें निवेश करने के लिए कहते हैं। ये निवेश स्कैमर्स के अकाउंट में करवाए जाते हैं, जिसके बाद लोगों के वॉलेट में नकली मुनाफा दिखाया जाता है।

कैसे करें कंप्लेंट

अगर गलती से किसी ऐसे लिंक पर क्लिक कर देते हैं और अचानक आपके अकाउंट से पैसे उड़ जाते हैं, तो परेशान होने के बजाए https://cybercrime.gov.in/ पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर File a complaint ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट कर के Report other cybercrime बटन पर टैप करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ