Cheapest Smartphone: 20 हजार का स्मार्टफोन सिर्फ 599 रुपये में! जानिए ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Cheapest Smartphone: सस्ते में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना है? अगर हां, तो आप पोको का नया फोन काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। सिर्फ 599 रुपये में पोका का एम4 प्रो मिल रहा है। हालांकि, इसे इतने कम कीमत में खरीदने के लिए आपको ऑफर्स का खास ध्यान रखना होगा।
दरअसल, फ्लिपकार्ट सेल (Flipkart Sale 2023) के दौरान पुराना फोन बदलकर नया स्मार्टफोन (Cheapest Smartphone) खरीदा जा सकता है। ग्राहकों को सस्ते में फोन खरीदने के लिए काफी ज्यादा एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। अगर आपको नया स्मार्टफोन खरीदना है तो इसके लिए आप पुराना फोन एक्सचेंज (Flipkart Smartphone Deals) करते हैं तो काफी कम कीमत में फोन खरीद सकेंगे।
पोको एम4 प्रो स्मार्टफोन को 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जो फ्लिपकार्ट पर 5000 रुपये की छूट के साथ लिस्टेड है। इस फोन को आप 17,999 रुपये की जगह सिर्फ 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज फोन छूट के साथ मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट पर पोको एम4 प्रो को एक्सचेंज ऑफर के साथ भी सेल किया जा रहा है। फोन के साथ 12,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। अगर आप एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल का फोन एक्सचेंज करते हैं तो इसका पूरा फायदा मिल सकेगा, जिसके बाद फोन की कीमत 599 रुपये हो सकती है।
अगर आप एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदान नहीं उठाना चाहते हैं तो आप बैंक ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट पाई जा सकती है। डीबीएस बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 10% की छूट है। आईडीबीआई बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 10% की छूट है। जबकि, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: