Best Smartphone Deals on Amazon: अगर आप भी काफी वक्त से एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अमेजन क्रिसमस के खास मौके पर आपके लिए स्पेशल सेल लेकर आया है, जहां कई स्मार्टफोन्स पर इस वक्त सबसे बड़ी डील्स देखने को मिल रही हैं। दरअसल ई-कॉमर्स दिग्गज ने आज यानी 25 दिसंबर से Amazon Holiday Phone Fest सेल शुरू की है जो 2 जनवरी 2025 तक लाइव रहेगी। यानी आप इन सेल का लाभ Christmas से नए साल तक उठा सकते हैं। वहीं, हम आपको इस सेल की टॉप 5 स्मार्टफोन डील्स के बारे में बताएंगे। चलिए इनके बारे में जानते हैं…
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G
लिस्ट के पहले फोन की बात करें तो इसमें हमने सैमसंग के Galaxy S23 Ultra 5G को शामिल किया है जो सेल में आधी कीमत पर मिल रहा है। डेढ़ लाख वाला ये फोन अभी सेल में सिर्फ 72,999 रुपये में मिल रहा है जो एक बेस्ट डील है। इस फोन पर 22,800 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च से पहले सस्ते हो गए ये 5 स्मार्टफोन, फटाफट देखें बेस्ट डील्स
Oneplus Nord CE4
लिस्ट की दूसरी बड़ी डील Oneplus Nord CE4 पर मिल रही है। सेल में आप इसे अभी सिर्फ 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन पर खास एक्सचेंज डील भी मिल रही है जहां से आप 19,250 रुपये तक का महा डिस्काउंट ले सकते हैं। हालांकि ये डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है।
realme NARZO 70x 5G
अमेजन की इस खास हॉलिडे फोन फेस्ट सेल में realme NARZO 70x 5G भी काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने फोन को 17,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी सेल में आप इसे 12,998 रुपये में अपना बना सकते हैं। देखा जाए तो 15 हजार रुपये के बजट में ये एक मस्त 5G फोन है।
iQOO 13 5G
अमेजन की सेल में iQOO का हाल ही में लॉन्च हुआ सबसे दमदार फोन भी सस्ते में मिल रहा है। फोन को कंपनी ने 61,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 54,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। बता दें कि इस फोन में सबसे दमदार प्रोसेसर लगा हुआ है जो सैमसंग के लेटेस्ट डेढ़ लाख वाले फोन में भी नहीं है।
Redmi Note 14 5G
सेल में रेडमी का Note 14 5G भी काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी को फोन ने 21,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 18,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस फोन पर तो No Cost EMI ऑप्शन भी मिल रहा है, जहां से आप फोन को 856 रुपये की EMI पर अपना बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
4 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
6 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
7 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
8 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
9 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines