White Trails Planes Leave Behind : हम में से कई लोगों को अक्सर आसमान में उड़ान भरते विमानों को जरूर देखा होगा। आपने यह भी नोटिस किया होगा कि कुछ विमान अपने रास्ते पर आगे बढ़ते हुए अपने पीछे लंबी सफेद लाइनें बनाते हुए जाते हैं। ये लाइनें क्या होती हैं इसे लेकर लोग अपने-अपने हिसाब से अलग-अलग दावे किया करते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि ये जंग के मैदान में या सीमा पर किसी मोर्चे पर जाने वाले विमान होते हैं तो कोई इसे प्लेन का धुंआ बताते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे यूएफओ और एलियंस तक से जोड़ देते हैं। आइए जानते हैं कि असल में ये लाइनें क्या होती हैं और इसके पीछे का साइंस क्या है।
विमानों के पीछे जो लंबी सफेद लाइनें दिखती हैं उन्हें कॉन्ट्रेल्स (Contrails) कहा जाता है। ये असल में आर्टिफिशियल क्लाउड यानी नकली बादल होते हैं जो एयरक्राफ्ट के इंजन से रिलीज किए जाने वाली पानी की भाप की वजह से बनते हैं। यूं तो आसमान में एक और बादल को खराब नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, एक नई रिसर्च में सामने आया है कि आधुनिक एयरक्राफ्ट्स के डेवलपमेंट के साथ कॉन्ट्रेल्स में भी बदलाव आ रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा हमारी जलवायु के लिए बहुत बुरा साबित हो सकता है। Contrail में Con का मतलब कंडेंसेशन यानी वाष्पीकरण होता है और Trail का मतलब ट्रेल यानी रास्ते से है।
क्या इनमें केमिकल्स भी भरे होते हैं?
जेट इंजन के काम करने की प्रोसेस में फ्यूल जलने से पानी भाप में बदलता है। ये कॉन्ट्रेल्स भी पानी की भाप से ही बनते हैं। इस बीच एक सवाल यह भी उठता है कि क्या उड़ान भर रहे विमानों के पीछे निकलने वाली इन सफेद लाइनों में केमिकल्स भी होते हैं? कई लोग इन लाइनों को केमट्रेल यानी केमिकल्स से भरे बादल भी बता देते हैं। लेकिन, असलियल इन कॉन्स्पिरेसी थ्योरीज सके कहीं अलग है। आपको बता दें कि केमट्रेल्स का निर्माण केमिकल्स, हैवी मेडल्स और नैनोपार्टिकल्स की वजह से होता है जो एयरक्राफ्ट्स से हवा में जानबूझकर रिलीज कर दिए जाते हैं। वहीं, कॉन्ट्रेल्स का निर्माण पानी के भाप बनने की वजह से होता है।
कॉन्ट्रेल्स का जलवायु पर क्या असर?
साइंटिस्ट्स को प्राकृतिक रूप से बनने वाले बादलों से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, यह देखा गया है कि सिरस क्लाउड्स (Cirrus Clouds) का हमारे ग्रह पर बड़ा असर पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये बादल धरती से निकलने वाली हीट को ट्रैप कर लेते हैं। कॉन्ट्रेल भी काफी हद तक सिरस क्लाइड्स जैसे ही होते हैं। इसे लेकर एक नई स्टडी में कहा गया है कि इस बात को लगभग सभी जानते हैं कि फ्लाइट से सफर को क्लाइमेट के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके अलावा कॉन्ट्रेल्स और जेट फ्यूल कार्बन एमिशन का भी क्लाइमेट के तापमान में इजाफा करने में बड़ा रोल रहता है। ऐसे में यह हवाई यात्रा का एक और बड़ा नुकसान है।
ये भी पढ़ें: क्या होता है Megaquake? जापान ने जारी की वॉर्निंग; कितना खतरनाक?
ये भी पढ़ें: इस लड़ाई ने किए थे पाकिस्तान के 2 टुकड़े, बांग्लादेश के जन्म की कहानी
ऊंचाई बढ़ने से गंभीर हो गई समस्या
इस स्टडी को ग्रैंथम इंस्टीट्यूट में रॉयल सोसायटी यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलो डॉ. एडवर्ड ग्रिसपीर्ड्ट के नेतृत्व में पूरा किया गया है। डॉ. एडवर्ड और उनकी टीम ने पाया कि पहले के मुकाबले अब कॉन्ट्रेल्स ज्यादा लंबे समय तक आसमान में बने रहते हैं। ऐसा अब प्लेन्स ज्यादा ऊंचाई पर उड़ान भरने लगे हैं। हालांकि, विमानों के उड़ान भरने के लिए ऊंचाई बढ़ाकर 12 किलोमीटर या 38,000 फीट करने से व्यवधानों में कमी आई। इसका मतलब है कि इतनी ऊंचाई पर वह कम एमिशन जेनरेट करते हैं। लेकिन, यह फायदा अपने साथ कॉन्ट्रेल्स की शक्ल में एक काफी बड़ा साइड इफेक्ट भी लाया है जिन्हें दूर होने में काफी ज्यादा समय लगने लगा है।
ये भी पढ़ें: थाईलैंड के पीएम को पद से हटाया गया! क्या रही वजह, अब कैसे हालात?
ये भी पढ़ें: ईरान ने क्यों खाई इजराइल के खात्मे की कसम, कौन है ज्यादा ताकतवर?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
6 mins agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
21 hrs agoMecca Defence Pact: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान के समझौते की पूरी जानकारी
23 hrs agoदीपके से बार-बार क्यों साइन कराया जा रहा पीस बॉन्ड? क्या कहते हैं नियम
4 days agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
5 days agoसंसद का विशेष सत्र क्या होता है और कब बुलाया जाता है? जानें संविधान के नियम
5 days agoविदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट में ले सकते हैं हिस्सा? क्या होगा एक्शन
6 days agoचुनाव आयोग के SIR, SSR और SR में क्या है अंतर? डिटेल से समझें
6 days agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
7 days agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines