हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Explainer: दुनिया के 64 देशों में इस साल होंगे चुनाव, 400 करोड़ लोग डालेंगे वोट, क्या होगा असर?

Over 64 countries go to polls in New Year 2024: ताइवान, रूस, भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, इंडोनेशिया, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, वेनेजुएला जैसे कई देशों में इस साल चुनाव होने हैं।

विज्ञापन

New Year 2024 Voting in 64 countries India and America: साल 2024 कई मायनों में बहुत खास रहने वाला है। इस साल कई ऐसे काम होने हैं जो पिछले सालों में एकसाथ कभी नहीं हुए। भारत में रेलवे, सामाजिक मुद्दों, इनफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक और स्पेस के लिए यह साल बहुत अहम रहने वाला है। राजनीति के लिहाज से यह साल सबसे महत्वपूर्ण है। सबसे खास बात यह है कि भारत समेत दुनिया के कई देशों में इससाल आम चुनाव होने वाले हैं। साल 2024 में दुनिया की करीब आधी आबादी वोट कर रही होगी। कई देशों में सरकारें बदल सकती हैं।

दुनिया की कुल आबादी इस समय 8 बिलियन यानी 8 अरब है, जिसमें 4 बिलियन (400 करोड़) लोग इससाल वोट करेंगे। इससाल कुल 64 देशों में चुनाव होने हैं। दूसरे देशों में सरकारें बनने बिगड़ने का असर उनकी विदेश नीति पर भी पड़ेगा। इस वजह से देशों के बीच रिश्ते भी नए सिरे से बदल सकते हैं। जिन देशों में इस साल चुनाव होने हैं उनमें ताइवान, रूस, भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, इंडोनेशिया, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, वेनेजुएला जैसे देश हैं। इस साल करीब पूरे यूरोप में ही चुनाव होने वाले हैं। एशिया के भी कई देशों में चुनाव होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें-2 दिन में कमाए 63 हजार करोड़, अंबानी को पछाड़ Adani बने एशिया में नंबर वन

विज्ञापन

भारत-अमेरिका का चुनाव खास

इसमें सबसे महत्वपूर्ण दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में होने वाला लोकसभा चुनाव और दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका में होने वाला आम चुनाव है। देखना होगा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसबार चुनाव लड़ते हैं या नहीं और अगर लड़ते हैं तो वे राष्ट्रपति बनते हैं या नहीं। इस वजह से सभी की नजर व्हाइट हाउस पर रहने वाली है, क्योंकि अमेरिका के चुनाव का पूरी दुनिया पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन

ताइवान का चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वहां के चुनावों में चीने के दखल की खबरें हैं। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसपर सैन्य दबाव बढ़ा रहा है। चीन ताइवान को अपने नियंत्रण में लाने की पूरी कोशिश कर रहा है। ताइवान के चुनाव पर दुनियाभर की नजर रहेगी। वहीं कंबोडिया में भी चुनाव हो सकते हैं।

रूस-पाकिस्तान में भी होगा चुनाव

विज्ञापन

वहीं रूस में भी चुनाव होने वाले हैं, लेकिन वहां के चुनाव का ज्यादा जिक्र इसलिए नहीं कर सकते क्योंकि वहां वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आना लगभग तय है। वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी चुनाव होने हैं। बांग्लादेश और श्रीलंका में भी इस साल चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें-Indian Railway: कोहरे की वजह से 22 से ज्यादा ट्रेनें चल रहीं लेट, घर से निकलने से पहले यहां करें चेक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola