2 दिन में कमाए 63 हजार करोड़, अंबानी को पछाड़ Adani बने एशिया में नंबर वन

Bloomberg Billionaires Index Gautam Adani richest person in India: हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों की कीमत में भारी गिरावट आई थी। गौतम अदाणी की संपत्ति लगभग 60 प्रतिशत कम होकर 69 बिलियन डॉलर के आसपास रह गई थी।

Gautam Adani Mukesh Ambani

Gautam Adani becomes richest person in India and Asia: नए साल पर देश के बड़े कारोबारी गौतम अदाणी ने धमाकेदार वापसी की है। मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए वे भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखी गई। इस वजह से उनकी नेटवर्थ में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के दुनिया के अरबपतियों की लिस्‍ट में अब वे12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके मुताबिक आज यानी शुक्रवार को 9 बजकर 30 मिनट तक उनकी नेटवर्थ 97.6 बिलियन डॉलर थी जबकि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 97 बिलियन डॉलर थी।

विज्ञापन

इसके साथ ही आदाणी एशिया के सबसे अमीर शख्स भी बन गए हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी अब 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दिसंबर 2023 में अदाणी 15वें नंबर पर और अंबानी 14 वें नंबर पर थे। दोनों पिछले साल से एक पायदान उपर आ गए हैं। बीते दो दिनों में अदाणी की नेटवर्थ 7.67 बिलियन डॉलर बढ़ी है।

विज्ञापन

दो और भारतीय टॉप 50 में

विज्ञापन

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी के अलावा दो अन्य भारतीयों ने भी दुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। ये शापूर मिस्त्री और आईटी सर्विस प्रोवाइडर एचसीएल टेक्नॉलोजीज के को-फाउंडर शिव नाडर हैं। मिस्त्री की कुल नेटवर्थ 34.6 बिलियन डॉलर है जबकि नाडर की कुल नेटवर्थ 33 बिलियन डॉलर है।

संपत्ति में हुई थी भारी गिरावट

विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले सा हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अदाणी समूह को बड़ा नुकसान हुआ था और वे टॉप अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए थे। आरोपों की वजह से अदाणी ग्रुप के शेयरों की कीमत में भारी गिरावट आई थी। गौतम अदाणी की संपत्ति लगभग 60 प्रतिशत कम होकर 69 बिलियन डॉलर के आसपास रह गई थी। अदाणी समूह पर स्टॉक में हेरफेर करने के आरोप लगाए गए थे। समूह ने आरोपों को गलत और निराधार बताया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ