Zwigato Trailer Release Date: इस दिन रिलीज होगा Kapil Sharma की फिल्म का ट्रेलर, एक्टर ने पोस्टर शेयर कर बताई डेट
Edited By Nancy Tomar

Zwigato Box Office Collection Day 5
Edited By Nancy Tomar

Zwigato Box Office Collection Day 5
Zwigato Trailer Release Date: कपिल शर्मा हमेशा ही अपने अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अब एक बार फिर से कपिल शर्मा (Kapil Sharma) बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
साथ ही फिल्म ‘ज़्विगाटो’ को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बहुत ही बेसब्री से इसका इतंजार भी कर रहे हैं।
इन दिनों मल्टी टैलेंटेड स्टर कहे जाने वाले कपिल शर्मा फिल्म ‘ज़्विगाटो’ (Zwigato Trailer Release Date) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में फैंस को कपिल का बहुत ही अलग अंदाज देखने को मिलेगा। इस बीच अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
बता दें कि फिल्म ‘ज़्विगाटो’ (Zwigato) को लेकर कपिल शर्मा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है। साथ ही बताया ही कि इस फिल्म ट्रेलर कब रिलीज होगा।
बताते चलें कि कपिल की फिल्म ‘ज्विगाटो’ का ट्रेलर 1 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। इसके साथ ही कपिल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि- मिलिए मानस ️ से… आगे का रास्ता कितना भी ऊबड़-खाबड़ क्यों न हो, आपका ऑर्डर टाइम पे डिलीवर कर देंगे ये। 1 मार्च को ट्रेलर आउट!
Meet Manas ⭐️
Trailer Out On 1st March!#ZwigatoOn17thMarch@applausesocial @nanditadas @nairsameer @deepaksegal@shahanagoswami 😇🙏 pic.twitter.com/qijKRc2IGW
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) February 27, 2023
इसके साथ ही ट्विटर पर भी उन्होंने पोस्टर शेयर किया है और लिखा है कि- मानस से मिलिए, 1 मार्च को ट्रेलर रिलीज होगा। जैसे ही फैंस के बीच ये खबर आई तो सभी बहुत खुश हो गए और अब इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं।
बता दें कि इस फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय के रूप में नजर आने वाले हैं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और फिल्ममेकर नंदिता दास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ज़्विगाटो’ टोरंटो इंटरनेशनल फेस्टिवल और 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई जा चुकी है।
‘ज़्विगाटो’ को नंदिता दास ने निर्देशित किया है। फिल्म एक फैक्ट्री के एक्स फ्लोर मैनेजर के बारे में है। साथ ही यह फिल्म 17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: