Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash के रिश्ते का क्या है नाम? रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने किया रिवील

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा हो गया है। इन दोनों के बीच जो रिश्ता है, उसका नाम अब दुनिया के सामने खुद आरजे महवश ने अपने पोस्ट में रिवील कर दिया है।

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash FILE PHOTO

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश आज एक बार फिर पूरी दुनिया की नजरों में छाए हुए हैं। काफी समय से इनके रिश्ते पर सवाल उठ रहे हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद युजवेंद्र चहल अब आरजे महवश के प्यार में कैद हैं? कई बार दोनों साथ में नजर आ चुके हैं, ऐसे में इनके डेटिंग रूमर्स तेजी से फैल रहे हैं।

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल के सपोर्ट में आईं आरजे महवश

आज महवश के लेटेस्ट पोस्ट को देखकर फैंस को लगने लगा कि अब उन्होंने युजवेंद्र चहल संग अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है। दरअसल, आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चल रहे मैच के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं। वो स्टेडियम में मौजूद हैं और पंजाब किंग्स को खुलकर सपोर्ट कर रही हैं। इस दौरान महवश ने युजवेंद्र चहल के साथ भी अपनी सेल्फी पोस्ट की और ये देखकर फैंस भी दंग रह गए।

विज्ञापन

आरजे महवश ने पोस्ट ने मचाई सनसनी

इतना ही नहीं उनके कैप्शन ने भी लाइमलाइट लूट ली। महवश ने लिखा, ‘अपने लोगों का हर अच्छे-बुरे समय में सपोर्ट करने और चट्टान की तरह उनके पीछे खड़े रहने के लिए! युजवेंद्र चहल हम सब आपके लिए यहां हैं।’ अब उनका ये पोस्ट देखने के बाद फैंस ने इनके रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। ऐसे में अब महवश ने अपने और युजवेंद्र चहल के रिश्ते पर क्लैरिटी दे दी है। उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में रिवील कर दिया है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते को क्या दिया नाम?

महवश ने अब एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है और इसमें बताया है कि क्रिकेटर की क्या लगती हैं? महवश ने इन्हीं तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इस साल किंग्स (पंजाब किंग्स) का सपोर्ट करने के लिए यहां हैं, क्योंकि दोस्ती तमीज से निभाते हैं हम भाई!’ अब महवश ने साफ कर दिया है कि वो और युजवेंद्र सिर्फ दोस्त हैं। अब किसी भी तरह की कोई कन्फ्यूजन नहीं होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ