इन 7 सेलेब्स की सीक्रेट वेडिंग ने उड़ाए थे फैंस के होश, एक ने तो बच्चे होने तक छुपाया

बॉलीवुड के इन 7 कपल्स के सीक्रेट वेडिंग की है। इनकी शादी इतने गुपचुप अंदाज में हुई कि फैंस तो क्या मीडिया को भी कोई खबर नहीं मिली।

Celebrity Secret Wedding

Celebrity Secret Wedding File Photo

विज्ञापन

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सेलिब्रिटीज के लाखों राज छुपे हुए हैं। कोई अपनी डेटिंग लाइफ को छुपाता है, तो कोई अपने पार्टनर को लेकर सस्पेंस बरकरार रखता है। स्टार किड्स के फेस हाईड करने से लेकर सीक्रेट वेडिंग तक का ट्रेंड बॉलीवुड में छाया रहता है। कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिनकी सीक्रेट वेडिंग की खबर ने फैंस के होश उड़ाए हैं। तो चलिए ऐसे ही 7 सेलेब्स के नाम जानते हैं, जो सीक्रेट वेडिंग करके लोगों को चौंका चुके हैं।

Advertisment

तापसी पन्नू 

तापसी ने बॉयफ्रेंड और पूर्व बैडमिंटन प्लेयर मेथियस बो से 23 मार्च साल 2024 में शादी की थी। काफी समय बाद कुछ वीडियो लीक हुए तो फैंस को पता चला कि जिसकी शादी का वो लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं, वो तो शादीशुदा हैं। तापसी ने बाद में रिवील किया था कि पेपर साइन करने के करीब 1 साल पहले ही वो मेथियस बो की पत्नी बन गई थीं।

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी

टीवी के राम और सीता भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। इन दोनों को साथ काम करते हुए प्यार हो गया था। हालांकि, तब दोनों की उम्र काफी कम थी और इंडस्ट्री में उन्हें वो कामयाबी भी हासिल नहीं हुई थी। फिर भी साल 2006 में कपल ने एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। कई सालों तक उन्होंने किसी को कानों-कान अपनी शादी की भनक तक नहीं पड़ने दी। इसके बाद साल 2011 में इन्होंने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में फिर से शादी की थी।

विज्ञापन

अनुव जैन

बॉलीवुड सिंगर अनुव जैन की शादी की फोटोज जब सोशल मीडिया पर आईं, तो कई दिन तक फैंस हैरान ही थे। जो सिंगर दर्दभरे ब्रेकअप सॉन्ग सुनकर लोगों को रुला रहा था, उसकी भी गर्लफ्रेंड थी। वहीं, बात इतनी सीरियस थी कि दोनों ने शादी भी कर ली, ये बात फैंस को हजम नहीं हुई। सोशल मीडिया पर फैंस ने अनुव जैन से यही सवाल किया कि वो अब तक बिना बात ऐसे गाने क्यों बना रहे थे?

विज्ञापन

धैर्य करवा

फिल्म ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण संग रोमांस कर चुके एक्टर धैर्य करवा ने भी राजस्थान के जयपुर में हाल ही में गुपचुप शादी की है। सोशल मीडिया पर अब उनकी शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं। एक्टर शेरवानी और पगड़ी में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले तक उनके शादी के प्लान की किसी को भी खबर नहीं थी। ऐसे में वेडिंग फोटोज देखकर फैंस को भी झटका लगा था।

विज्ञापन

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के रिलेशनशिप के बारे में लोगों को पता तक नहीं था। फिर अचानक एक दिन दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी कर ली। इस सिम्पलिसिटी के साथ हुई शादी ने फैंस को ताज्जुब में डाल दिया था। नेहा धूपिया ने अचानक ही शादी का फैसला लिया और ये शादी जल्दबाजी में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नयनतारा और विग्नेश शिवन

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म ‘नानुम राऊडी धान’ के दौरान नयनतारा और विग्नेश शिवन की पहली मुलाकात हुई थी। शूटिंग के दौरान ही दोनों प्यार में पड़े, लेकिन इन्होंने रिश्ते को लेकर चुप्पी बनाए रखी। नयनतारा जब सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनीं तो तमिलनाडु सरकार ने सरोगेसी कानून का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद खुलासा हुआ था कि नयनतारा और विग्नेश 6 साल पहले ही शादी कर चुके थे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ