Lookback 2023: कम बजट की फिल्मों ने इस साल की बंपर कमाई, Fukrey 3 से The Kerala Story तक लिस्ट में कई नाम शामिल

Lookback 2023: इस साल कुछ छोटे बजट की फिल्में भी रिलीज हुई हैं, जिन्होंने शानदार कलेक्शन किया है। तो चलिए आपको बताते हैं।

Lookback 2023

image credit: social media

Lookback 2023: यह साल सिनेमा के लिए शानदार रहा है। रोमांस, कॉमेडी, एक्शन हर जॉनर की कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करके रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि इस साल कुछ छोटे बजट की फिल्में भी रिलीज हुई हैं, जिन्होंने शानदार कलेक्शन किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस साल कौन सी छोटे बजट की फिल्में हैं जिन्होंने बढ़िया कमाई की है।

विज्ञापन

फुकरे 3

विज्ञापन

फुकरे 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। इस साल आई फुकरे की तीसरी फ्रेंचाइजी ने बंपर कमाई की थी। फुकरे 3′ का बजट 40 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

ड्रीम गर्ल 2

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना फिल्म ड्रीम गर्ल 2 2019 में आई हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल थी। 35 करोड़ रुपये की लागत से यह फिल्म बनी थी और इसने दुनियाभर में करीब 140 करोड़ रुपये बटोरे थे। सीक्वल में नुसरत भरूचा की जगह इस बार अनन्या पांडे नजर आई थीं।

विज्ञापन

12वीं फेल

फिल्म’ 12वीं फेल’ जब पर्दे पर आई तो यह दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म ने अभिनेता विक्रांत मैसी को भी सफलता के शिखर तक पहुंचा दिया। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन

द केरल स्टोरी

सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। धर्म परिवर्तन के मुद्दे को उठाती इस फिल्म में अभिनेत्री अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी और खूब वाहवाही लूटी। यह महज 15 से 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, जिसने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ