---विज्ञापन---

Yash की ‘Toxic’ ने ट्रेलर से ही मचाया बवाल, खूंखार अंदाज और एक्शन देख फैंस हुए एक्साइटेड, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?

कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर आज यानी 8 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर में यश काफी खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं कि फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

---विज्ञापन---

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ऑडियंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच आज यानी 8 अगस्त 2026 को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद यश के फैंस काफी क्रेजी हो रहे हैं. यश की एंट्री और डायलॉग ने कमाल कर दिया है. फिल्म के बाकी कलाकार भी काफी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं.

हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 8 अगस्त को फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर जारी कर दिया जाएगा. वहीं जब आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तो फैंस एक बार भी यश (रॉकी भाई)  की एक्टिंग के मुरीद हो रहा है. फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देखने के बाद फैंस मूवी के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और जानना चाहते हैं कि यश की फिल्म थिएटर्स में कब आने वाली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Toxic Trailer Out: यश का खतरनाक अंदाज, कियारा ने उड़ाए होश, ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर रिलीज

एक्शन से भरपूर है ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर

‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देखने के बाद यह साफ पता चल रहा है कि इस मूवी में आपको भर-भरकर सस्पेंस, इमोशन, एक्शन और दर्द देखने को मिलने वाला है, जो आपको स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देगा. इस मूवी का हर सीन अपने एक्शन से आपको चौंका देगा. फिल्म में साउथ अभिनेत्री नयनतारा का किरदार भी काफी शानदार होने वाला है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी एक सर्कस (जिसका नाम ROYALE CIRCUS) में काम करती है. जहां उनकी मुलाकात यश से होती है.

यह भी पढ़ें: वीकेंड पर जरूर देखें 2 घंटे 28 मिनट की ये धांसू एक्शन फिल्म, एंडिंग देख उड़ जाएंगे होश

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी यश की ‘टॉक्सिक’

‘टॉक्सिक’ फिल्म के ट्रेलर 4 मिनट 38 सेकंड का है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं.  यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत ने भी अहम किरदार निभाया है.

First published on: Aug 08, 2026 08:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola