WPL 2024: ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड का तड़का, Shahrukh से Shahid तक ने पूरी की फैंस की डिमांड

WPL 2024 Opening Ceremony: विमेंस प्रीमियर लीग का शानदार आगाज हो गया है। ओपनिंग डे के पहले दिन शाहरुख खान से लेकर शाहिद कपूर तक कई स्टार्स ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

WPL Openeing ceremony

WPL 2024 Opening Ceremony. Photo Credit- Instagram

https://www.instagram.com/p/C3sSBVMyTAt/WPL 2024 Opening Ceremony: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) के दूसरे सीजन का आगाज हो गया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रही सेरेमनी में कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधा। जहां शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन और वरुण धवन ने अपने डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया तो वहीं शाहरुख खान ने ‘झूमे जो पठान’ पर जबरदस्त डांस किया। उनकी परफॉर्मेंस देखकर पूरा स्टेडियम भी झूम उठा।

विज्ञापन

झूम उठा पूरा स्टेडियम

आपको बता दें कि विमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में जैसे ही शाहरुख खान पहुंचे तो पूरा स्टेडियम तालियों और सीटियों से गूंज उठा। एक्टर ने अपनी फिल्म के आइकॉनिक सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ पर शानदार डांस किया। उनका डांस देखने के बाद पूरा स्टेडियम भी झूमने को मजबूर हो गया।

विज्ञापन

शाहिद कपूर ने ली बाइक से एंट्री

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने कबीर खान वाले लुक में स्वैग दिखाते हुए बाइक से स्टेडियम में एंट्री की। इस दौरान उन्होंने कई गानों पर डांस किया। उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और कार्तिक आर्यन ने भी अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। कार्तिक-सिद्धार्थ के बाद टाइगर श्रॉफ ने व्हिसल बजा गाने पर शानदार डांस किया।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ