महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के चीफ राज ठाकरे का एक बयान इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. कई लोग उनके इस बयान पर सहमति जताते हुए भी नजर आ रहे हैं. राज ठाकरे ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और आर माधवन को लगता है कि पीएम मोदी की सरकार ने देश में सब कुछ बढ़िया चल रहा है, तो फिर वे दुबई में क्यों रहते हैं?
आपको बता दें कि राज ठाकरे ने यह बयान बीते दिन यानी शनिवार को मुंबई में एमएनएस के छात्र संगठन महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के एक कार्यक्रम में दिया है, जो अब काफी वायरल हो रहा है. राज ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के हजारों बिजनेस मैन और उद्योगपतियों ने देश को छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: वीकेंड पर अब नहीं होगी बोरीयत, OTT पर देखें ये नई फिल्में और सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर क्या कहा?
राज ठाकरे ने साल 2019 में रिलीज हुई एक बायोपिक का जिक्र करते हुए कहा, बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने एक बायोपिक बनाई थी, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी का किरदार निभाया था. वो भी दुबई रहने चले गए हैं.’ राज ठाकरे ने आगे एक और सवाल पूछा की आर माधवन, जिन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी, वे कहां रहते हैं? ठाकरे ने बताया कि वे भी दुबई रहते हैं. उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर भारत देश से इतना ही प्यार है, और वे पीएम मोदी को पसंद करते हैं, उन्हें लगता है कि पीएम मोदी की सरकार देश में विकास कर रहा है, तो फिर वे (आर माधवन) विदेश (दुबई) में परिवार के साथ क्यों रह रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान से लेकर रानी मुखर्जी तक, सोशल मीडिया से दूर हैं ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, एक ने बनाकर किया था डिलीट
आर माधवन को लेकर क्या बोले राज ठाकरे
राज ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि के वे भारत आएंगे, ‘धुरंधर’ जैसी सरकारी प्रायोजित फिल्म बनाएंगे और फिर दुबई रहने वापस चले जाएंगे. आपको बता दें कि आर माधवन ने दुबई जाने पर कहा था कि कोविड 19 के दौरान अपने बेटे के स्विमिंग करियर को लेकर दुबई गए थे, तो वहीं विवेक ओबरॉय ने कहा कि वे बिजनेस शुरू करने के लिए दुबई गए थे.
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले शाहरुख खान की ‘किंग’ का बड़ा धमाका, म्यूजिक राइट्स की डील से कमा डाले इतने करोड़
राज ठाकरे ने पीएम मोदी का किया समर्थन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने साफ किया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा विरोध प्रदर्शन में जिस तरह से पीएम मोदी के खिलाफ भाषा का इस्तेमाल किया गया वो बिल्कुल भी सही नहीं था. उन्होंने पीएम मोदी के बायन जिक्र करते हुए कहा, जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ऐसे भटके हुए बच्चों को माफ कर देना चाहिए.’ राज ठाकरे ने पीएम मोदी की इस बात का समर्थन किया है. उन्होंने कहां किसी के खिलाफ भी ऐसी भाषाओं का यूज नहीं करना चाहिए. हालांकि, उन्हें (पीएम मोदी) भी अपनी पार्टी के लोगों को यह बात बतानी और समझानी चाहिए.
यह भी पढ़ें: 35 साल बाद कुमार सानू ने गाया अपना ये सुपरहिट गाना, प्रेमानंद महाराज के रिएक्शन ने जीता दिल
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
27 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines