रिलीज से पहले शाहरुख खान की 'किंग' का बड़ा धमाका, म्यूजिक राइट्स की डील से कमा डाले इतने करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. इस मूवी का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे है. लेकिन फिल्म किंग ने रिलीज से पहले ही बड़ी धमाका कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

King Film

King Film शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. किंग खान 3 साल बाद बड़े पर्दे पर फिल्म ‘किंग’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं. इस मूवी का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि साल 2023 शाहरुख खान के लिए काफी शानदार रहा था. इस साल उन्होंने बैक टू बैक 3 फिल्म की थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. जैसे- ‘पठान’, जवान और डंकी. तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी.

विज्ञापन

किंग खान (शाहरुख खान) की फिल्म पठान को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. फिल्म पठान का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया था. एक बार फिर किंग खान और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाली है. दरअसल, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ बनाई जा रही है. जो इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन

‘किंग’ फिल्म का म्यूजिक राइट्स 50 करोड़ रुपये में बिका?

आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ ने रिलीज से पहले ही बड़ा धमाका कर दिया है. ‘किंग’ फिल्म के म्यूजिक राइट्स को जी म्यूजिक ने करीब 50 करोड़ में अपने नाम कर लिया है. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है. अगर यह खबर सही हुई, तो यह म्यूजिक राइट्स डील हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी डील होगी.

विज्ञापन

जी एंटरटेनमेंट ने क्या कहा?

वहीं जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के MD और CEO पुनीत गोयनका ने ‘वैरायटी इंडिया’ से बात करते हुए कहा, ‘म्यूजिक राइट्स डील को लेकर अभी हमारी बात चल रही है. हालांकि, अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है. इतना ही नहीं गोयनका ने कहा, ‘मैं अभी म्यूजिक राइट्स डील की कीमत के बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे सकता हूं. हम अभी भी डील की बात कर रहे हैं. लेकिन अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हुई है. गोयनका ने यह भी कहा, ‘म्यूजिक सबसे अच्छे भविष्य वाले बिजनेस में से एक है, जो हमेशा चलने वाला होता है. वहीं दूसरे कंटेंट के लिए टाइम लिमिटेड होते हैं.  

विज्ञापन

इन फिल्मों ने म्यूजिक राइट्स बेचकर कमाए करोड़?

खबरों के अनुसार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के दोनो पार्ट का म्यूजिक राइट्स डील टी -सीरीज ने 75 करोड़ रुपये देकर खरीद लिया है. बता दें कि इस फिल्म में हंस जिमर और एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है. हालांकि, इससे पहले ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘पुष्पा 2’ के म्यूजिक राइट्स ने भी 50 से 54 करोड़ रुपये में बीके थे. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ