कौन हैं Mukesh Ambani की होने वाली 'छोटी बहू'? जिनकी अनंत अंबानी से होगी शादी

Mukesh Ambani-Nita Ambani’s ‘choti bahu’ Radhika Merchant: कौन है मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की होने वाली दुल्हन? आइए जानते हैं…

Radhika Merchant, Anant Ambani

कौन हैं राधिका मर्चेंट? फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Mukesh Ambani-Nita Ambani’s ‘choti bahu’ Radhika Merchant: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के घर जल्द ही जश्न का माहौल शुरू होने वाला है। जी हां अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं।

विज्ञापन

हाल ही में अनंत की शादी का कॉर्ड भी सोशल मीडिया पर लीक हुआ है। इस बीच लोगों के मन में सवाल है कि आखिर अंबानी परिवार की होने वाली ‘छोटी बहू’ कौन है और क्या करती है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

कौन हैं राधिका मर्चेंट?

अंबानी फैमिली की होने वाली छोटी बहू और अनंत की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ‘राधिका मर्चेंट’ एक ट्रेड डांसर है। बता दें कि राधिका मुकेश अंबानी के करीबी दोस्त वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट कोई और नहीं बल्कि एनकॉर हेल्थकेयर (Encore Healthcare) के सीईओ हैं और राधिका उनकी इकलौती बेटी है। बता दें कि राधिका के पिता भी भारत के अमीर कारोबारियों में आते हैं।

विज्ञापन

शादी का कॉर्ड हुआ लीक

हाल ही में अनंत और राधिका की शादी का कॉर्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस कॉर्ड में शादी से जुड़ी तमाम जानकारियां हैं। वायरल कॉर्ड के अनुसार अनंत और राधिका के शादी के फंक्शन्स तीन दिनों तक चलेंगे। इसी साल 1, 2 और 3 मार्च को कपल की शादी की रस्में होंगी। हालांकि अभी शादी को लेकर कोई डेट सामने नहीं आई हैं।

विज्ञापन

पूरे देश की निगाहें अनंत अंबानी की शादी पर?

बता दें कि अनंत और राधिका की शादी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। पूरे देश की नजरें इस शादी पर हैं, क्योंकि ये देश की ग्रैंड वेडिंग होगी। इस शादी में क्या-क्या होगा ये जानने के लिए हर कोई एक्साइटेड है। ऐसे में अंबानी परिवार इस शादी को कैसे और भी ज्यादा स्पेशल बनाएगा ये देखने वाली बात होगी? हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि ये शादी बेहद यूनिक और शानदार होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ