Parineeti Chopra की गोद में किसका बच्चा? वायरल तस्वीर पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट

Parineeti Chopra Viral Photo: सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसे देखकर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। यूजर्स ने खूब मजे भी लिए हैं।

Parineeti Chopra

एक्ट्रेस की गोद में किसका बच्चा। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बीते साल राघव चढ्ढा से शादी की है। कपल की शादी के फोटोज जैसे ही सामने आए, तो सोशल मीडिया पर छा गए। शादी के बाद भी परिणीति-राघव के फोटोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।

विज्ञापन

इस बीच अब सोशल मीडिया पर परिणीति की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी गोद में एक क्यूट बच्चे के साथ नजर आ रही है। इस फोटो को देखकर नेटिन्स कयास लगा रहे हैं कि क्या शादी के चंद दिनों बाद ही परिणीति चोपड़ा ने फैंस को गुडन्यूज दी है?

विज्ञापन

Parineeti Chopra

विज्ञापन

शादी के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस ने दी गुडन्यूज!

दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटो में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की गोद में एक बच्चा नजर आ रहा है। वायरल तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शादी के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस मां बन गई है। हालांकि ये सच नहीं है। बता दें कि एक्ट्रेस की गोद में जो बच्चा नजर आ रहा है वो परिणीति की फ्रेंड सानिया मिर्जा का बेटा है।

विज्ञापन
Parineeti Chopra

किसके बच्चे के साथ एक्ट्रेस।
फोटो आभार- सोशल मीडिया

यूजर्स कर रहे ऐसे रिएक्ट

बता दें कि सानिया और परिणीति बहुत अच्छी दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे के घर आती-जाती रहती है। यह फोटो भी इसी दौरान की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, अगर इस फोटो पर आए यूजर्स के रिएक्शन की बात करें तो नेटिजन्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं।

विज्ञापन

Parineeti Chopra, saniya mirza

ये बहुत क्यूट है- नेटिजन्स

एक यूजर ने इस पर लिखा कि बधाई हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये बहुत क्यूट है। तीसरे यूजर ने लिखा कि बधाई स्वीकार करे। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस बहुत एक्टिव रहती है और अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती है। परी की बड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस को एक्ट्रेस के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ