वो मौके, जब बच्चन फैमिली के साथ दिखीं रेखा, जया को लगाया गले, अमिताभ के लिए साथ बजाई ताली
रेखा और अमिताभ अक्सर एक दूसरे से बचते नजर आते हैं, लेकिन ऐसे भी कई मौके रहे हैं, जब दोनों साथ दिखे हैं।
Edited By Shubrangi Goyal

Amitabh bachchan with rekha
Edited By Shubrangi Goyal

Amitabh bachchan with rekha
When Rekha meets Bachchan family: रेखा और बच्चन फैमिली के रिश्तों की बीच की खटास जग जाहिर है। जब भी बच्चन फैमिली का कोई शख्स और रेखा किसी इवेंट या फंक्शन में शिरकत करते हैं, लोगों और कैमरे की नजर उनपर ही टिकी रहती है। अमिताभ और रेखा को लेकर कई कहानिया चर्चित हैं। लोग दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बाते करते हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि रेखा अक्सर अमिताभ के नाम का ही सिंदूर लगाती हैं। मगर, क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे भी मौके रहे हैं, जब अमिताभ, अभिषेक ऐश्वर्या ही नहीं बल्कि जया भी बहुत आराम से रेखा से बात करती दिखीं।
साल 2014 में ‘लाइफ ओके स्क्रीन अवॉर्ड्स’ के दौरान जब अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ शो में पहुंचे तो रेखा पहले से वहां मौजूद थीं। अमिताभ और जया जब पहली रो में बैठे सभी को हाथ जोड़कर आगे बढ़े तो वहीं रेखा भी बैठी थीं। अमिताभ ने रेखा को भी हाथ जोड़ते हुए हेलो कहा। यहीं नहीं जया बच्चन भी रेखा से मिलीं और दोनों ने एकदूसरे से हाथ भी मिलाया।

साल 2009 के फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान जब रेखा ने शो में एंट्री ली, तो सामने की रो में बैठे अभिषेक खड़े होकर रेखा का वेलकम करते है। फ्रेम में अभिषेक के साथ बगल की सीट पर बैठीं ऐश्वर्या और अमिताभ भी उन्हें देखते नजर आए।
साल 2016 में ‘स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स’ के दौरान जया और रेखा को साथ खड़े होकर अमिताभ के लिए ताली बजाते हुए देखा गया। जैसे ही स्टेज पर अमिताभ का नाम अनाउंस हुआ, रेखा बधाई देने के लिए जया के पास गईं, दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और फिर रेखा जया के बगल में बैठ गईं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रेखा ऐश्वर्या को प्यार देती दिखीं। कैफी आजमी के 100 वें एनिवर्सरी इवेंट में जब मीडिया ने दोनों एक्ट्रेस को पोज करते दिखा तो रेखा ने ऐश्वर्या को गले लगा लिया।

सोशल मीडिया पर अमिताभ और रेखा की 2013 की एक फोटो खूब वायरल हुई। फ्लाइट के पायलट ने अमिताभ के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें अमिताभ के पीछे वाली सीट पर रेखा बैठी दिखीं। इस फोटो को लेकर अमिताभ के एक करीबी ने लिखा था कि इंडियन सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर कई सेलेब्स एक साथ इस फ्लाइट से ट्रैवल कर रहे थे। यही कारण था कि रेखा भी उस फ्लाइट में देखी गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: