Welcome To The Jungle Day 1 Prediction: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई? जानें प्रीडिक्शन

Welcome To The Jungle Day 1 Prediction: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ की पहले दिन की कमाई का अनुमान सामने आ गया है. पहले दिन फिल्म करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल करती नजर आने वाली है. चलिए जानते हैं ओपनिंग डे पर फिल्म कितनी कमाई करेगी?

welcome to the jungle prediction

Welcome To The Jungle Day 1 Prediction: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मेकर्स ने जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ 25-30 एक्टर्स अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई करने के बाद अब ये भी सामने आ गया है कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है. चलिए अक्षय कुमार की फिल्म का पहले दिन का प्रीडिक्शन जानते हैं.

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग में की करोड़ों की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भारत में अब तक 3.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 6.27 करोड़ हो गया है. अब तक फिल्म के 116596 टिकट बिक चुके हैं. इसके साथ ही फिल्म के शोज 11297 बुक हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन फिल्म 18-20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. वहीं 25 जून को फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज भी रखे गए हैं. वहीं अगर पेड प्रीव्यू शोज के बाद फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. पेड प्रीव्यू शोज के आंकड़ों को मिलाकर पहले दिन 26 जून को वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले दिन फिल्म कितनी कमाई करती है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ 25 से 30 सितारे नजर आ रहे हैं. इनमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीस, लारा दत्ता, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जॉनी लिवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे शामिल हैं. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया, वहीं अब फिल्म ऑडियंस को कैसी लगती है ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही साफ हो पाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ