Main Vaapas Aaunga ने दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर की करोड़ों की बारिश, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले!
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14: दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में दूसरे हफ्ते में उछाल देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
Edited By : Himani sharma|Updated: Jun 26, 2026 06:39
Share :
---विज्ञापन---
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14: दिलजीत दोसांझ की लेटेस्ट फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में छाई हुई है. पहले हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. वहीं अब दूसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस इस फिल्म के सितारों की एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं. ये ही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है. चलिए जानते हैं 14वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.
'मैं वापस आऊंगा' ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'मैं वापस आऊंगा' ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.30 करोड़ की कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 21% रही. वहीं फिल्म के शोज 2,616 रहे. इन आंकड़ों के हिसाब से फिल्म दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 22.5 करोड़ की कमाई. वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने अब तक 12.25 करोड़ की ही कमाई की थी.
दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म ने भारत में अब तक 34.75 करोड़ की कमाई की. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 54.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 41.37 करोड़ की कमाई की. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर दूसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की.
इम्तियाज अली स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ शरवरी वाघ और वेदांग रैना लीड रोल में हैं. इसके साथ ही फिल्म में नसीरुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में नजर आए हैं. सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. यहां तक कि सितारों की एक्टिंग देखकर फैंस ने इस फिल्म को कल्ट क्लासिक का नाम दे दिया है. वहीं बॉलीवुड के सितारे भी फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं.
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14: दिलजीत दोसांझ की लेटेस्ट फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. पहले हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. वहीं अब दूसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस इस फिल्म के सितारों की एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं. ये ही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है. चलिए जानते हैं 14वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.
‘मैं वापस आऊंगा’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.30 करोड़ की कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 21% रही. वहीं फिल्म के शोज 2,616 रहे. इन आंकड़ों के हिसाब से फिल्म दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 22.5 करोड़ की कमाई. वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने अब तक 12.25 करोड़ की ही कमाई की थी.
दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म ने भारत में अब तक 34.75 करोड़ की कमाई की. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 54.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 41.37 करोड़ की कमाई की. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर दूसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की.
इम्तियाज अली स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ शरवरी वाघ और वेदांग रैना लीड रोल में हैं. इसके साथ ही फिल्म में नसीरुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में नजर आए हैं. सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. यहां तक कि सितारों की एक्टिंग देखकर फैंस ने इस फिल्म को कल्ट क्लासिक का नाम दे दिया है. वहीं बॉलीवुड के सितारे भी फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं.