'Gullak 5' के बीच Prime Video पर छाई 5 एपिसोड की ये शानदार सीरीज, वीकेंड पर जरूर देखें

Amazon Prime Video पर इन दिनों 5 एपिसोड की एक ऐसी सीरीज ट्रेंड कर रही है, जिसे देखने के बाद दर्शक इसे 'पंचायत 2.0' का टैग दे रहे हैं. इस वेब सीरीज का सोशल मीडिया पर जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Gram Chikitsalay 2
1 / 5

टीवीएफ ने कई सारी पॉपुलर सीरीज बनाई है, जो आज भी दर्शकों के दिलों और दिमाग में घर कर गई है. उनमें से एक पंचायत है. इस सीरीज को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. वहीं सीरीज के 5वें सीजन का दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, पंचायत सीरीज का 5वां सीजन इसी साल रिलीज किया जा सकता है.

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय 2 सीरीज

ग्राम चिकित्सालय 2 सीरीज2 / 5

हालांकि, इन दिनो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक सीरीज जमकर देखी जा रही है, जिसे देखकर दर्शक पंचायत 2.0 का टैग दे रहे हैं. इस सीरीज की कहानी गांव के एक ऐसे युवा पेशेवर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शहर से अपने गांव वापस लौटता है और वहां के लोगों के साथ रहने की कोशिश करता हुआ नजर आता है.

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय 2 सीरीज ओटीटी रिलीज

ग्राम चिकित्सालय 2 सीरीज ओटीटी रिलीज3 / 5

यह सीरीज इन दिनों दर्शकों का काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस सीरीज की कहानी गांव के बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करते हुए नजर आती है. क्या अब आपको सीरीज की कहानी कुछ याद आ रही है. जी हां हम बात कर रहे हैं, ग्राम चिकित्सालय 2 (Gram Chikitsalay 2) की जो हाल ही में रिलीज की गई है. इस सीरीज का पहला सीजन दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी.

ग्राम चिकित्सालय 2 सीरीज कहां देखें

ग्राम चिकित्सालय 2 सीरीज कहां देखें4 / 5

ग्राम चिकित्सालय 2 (Gram Chikitsalay 2) इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर टॉप ट्रेंडिंग में शुमार है. इस सीरीज में टीवीएफ ने एक बार फिर अपने दर्शकों को सीरीज में बड़ा सरप्राइज दिया है. बता दें कि ग्राम चिकित्सालय 2 में पंचायत सीरीज के दो किरदार को दिखाया है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं.

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय 2 सीरीज स्टार्स

ग्राम चिकित्सालय 2 सीरीज स्टार्स5 / 5

इस सीरीज में अमोल के साथ विनय पाठक, आकांक्षा रंजन ने अहम किरदार निभाया है. वहीं सीरीज में भाजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी नजर आए हैं. इतना ही नहीं सीरीज में पंचायत के बिनोद और बनराकस की भी एंट्री हुई है, जिसे इस वेब सीरीज को और भी दमदार बना दिया है. अगर आप वीकेंड पर देखने के लिए सीरीज तलाश रहे हैं, तो ग्राम चिकित्सालय 2 आपके लिए बेस्ट होने वाला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन