Bigg Boss 18 के नए वोटिंग ट्रेंड में पलटा पासा, टॉप 3 की दावेदार पर लटकी एविक्शन की तलवार

Bigg Boss 18 New Voting Trend: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते कुल 7 कंटेस्टेट्स की किस्मत का फैसला होने वाला है। आखिर वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से कौन बेघर हो रहा है, चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18 New Voting Trend

Bigg Boss 18 New Voting Trend

Bigg Boss 18 New Voting Trend: बिग बॉस 18 का फिनाले अब बस 2 हफ्ते ही दूर है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी जीतने की रेस काफी तेज हो गई है। फिलहाल घर में फैमिली वीक चल रहा है लेकिन जैसे ही परिजन घर से बाहर जाएंगे, वैसे ही घर में होगा एविक्शन। जी हां इस हफ्ते कुल 7 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं, जिनमें से किसी एक का सफर वीकेंड का वार में खत्म हो जाएगा। वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से किसपर एविक्शन की तलवार सबसे ज्यादा लटक रही है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

कशिश कपूर सबसे बॉटम में

लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से कशिश कपूर इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं। कशिश को सबसे कम वोट्स अब तक मिले हैं और अगर बिग बॉस 24*7 की मानें तो इस हफ्ते जिस कंटेस्टेंट का सफर बिग बॉस में खत्म हो जाएगा, वो कशिश कपूर ही होंगी। कशिश के अलावा बाकी सभी कंटेस्टेंट्स के पास कुछ ना कुछ कॉन्टेंट अभी भी दर्शकों को दिखाने के लिए है, जबकि उनके पास अब ना तो कोई दोस्त बचा है और ना ही शो में करने के लिए कुछ खास।

विज्ञापन

ईशा सिंह भी खतरे में

इस बार के सीजन की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक कही जा रहीं ईशा सिंह भी इस वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से डेंजर जोन में हैं। अगर इस बार शो में डबल एविक्शन देखने को मिलता है तो ईशा सिंह का सफर भी बिग बॉस के घर में यही खत्म हो जाएगा। ईशा सिंह कलर्स टीवी का चेहरा भी हैं, ऐसे में उनका एविक्शन अगर होता है तो ये बहुत बड़ी बात होगी। ईशा सिंह का गेम भी अब बस अविनाश के ईर्द-गिर्द ही घूमकर रह गया है, ऐसे में उनके पास भी अविनाश के अलावा कुछ खास करने के लिए नहीं है।

विज्ञापन

रजत दलाल को सबसे ज्यादा वोट्स 

अब तक वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से सबसे ज्यादा वोट्स रजत दलाल को मिले हैं, वहीं शो के लाडले विवियन को दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं, तो तीसरे नंबर पर अविनाश मिश्रा का नाम आ रहा है, चौथे पर चाहत पांडे और पांचवे नंबर पर श्रुतिका अर्जुन हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ