नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) गरीब और जरुरतमंद का मसीहा के रूप में उभरे हैं। कोरोना काल में जो काम उन्होंने किया, उसकी हर किसी ने सराहना की। लॉकडाउन के दौरान लोगों को बसों से घर पहुंचाने से लेकर उनके खाने-पीने सब का ख्याल रखा। उनकी नेकी ने उन्होंने एक्टर से उपर का दर्जा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के हर राज्य के लोग सोनू सूद के प्रशंसक हैं। लेकिन फैंस तो फैंस होते हैं। उनके लिए उनका हीरो भगवान होता है। सोनू सूद (Sonu Sood) का अनोखे फैन में से एक फैन प्रतापगढ़ का भी है। प्रतापगढ़ के बरखेड़ा गांव के रहने वाले सोनू सूद के फैन माधु गुर्जर (आर्ट) ने अपने खून से ही सोनू सूद की एक अद्भुत पेंटिंग बनाई है।

माधु आर्ट ने अपनी इस पेंटिंग को मुम्बई पंहुच कर अपने आइडल सोनू सूद को पेश की है। हालांकि सोनू सूद को ये पंसंद नहीं आया। उन्होंने पेंटिंग तो ले ली, लेकिन ऐसा करने से मना किया। सोनू सूद ने भी माधु की इस पेंटिंग की खूब प्रसंसा की है साथ ही सोनू सूद ने माधु से खून की जगह रंगों से पेंटिंग बनाने की भी अपील की। सोनू सूद ने कहा कि ख़ून दान करो मेरे भाई ख़ून से मेरी पेंटिंग बना कर व्यर्थ मत करो।

विज्ञापन

उम्मीद का नाम है सोनू सूद (Sonu Sood)

कोरोना काल में जब चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ था। हर तरफ से सिर्फ मौत की खबरें सामने आ रही थीं और श्मशान में लाशों के ढेर लगे हुए थे। मदद के लिए लोग भटक रहे थे उस समय सोनू सूद (Sonu Sood) लाखों लोगों की उम्मीद बनकर सामने आए थे।

विज्ञापन

कोरोना के दौरान उन्होंने बहुत से जरूरतमंदों की मदद की थी और चारो तरफ छा गए थे। सोनू सूद अपनी इसी आदत की वजह से सभी के चहेते बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ