Honey Singh Divorce: सिंगर यो यो हनी सिंह का पत्नी संग तलाक, एलिमनी में चुकानी पड़ी मोटी रकम
Edited By Richa Chandan

Edited By Richa Chandan

Honey Singh Divorce: पंजाबी सिंगर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) और उनकी वाइफ शालिनी तलवार (Shalini Talwar) का रिलेशनशिप पिछले साल से ही चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बीते साल दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दी थी। अब इस मामले में चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी का आधिकारिक तौर पर तलाक (Honey Singh Divorce) हो गया है।

पिछले साल पंजाबी सिंगर हनी सिंह की वाइफ शालिनी तलवार ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में सिंगर पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी। साथ ही साथ सिंगर की वाइफ ने उनपर कई महिलाओं से नाजायज संबंध बनाने का भी आरोप लगाया था। इसके अलावा सिंगर की वाइफ ने तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये के एलिमनी की डिमांड भी की थी। लेकिन बता दें कि आज यानी गुरुवार को दिल्ली के साकेत में स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है, और हनी सिंह ने शालिनी तलवार को एलिमनी के रूप में 1 करोड़ रुपये दिए हैं।

बता दें कि शालिनी तलवार ने पिछले साल अगस्त में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा था कि शादी के बाद हनी सिंह ने कई बार उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ-साथ उनपर हाथ भी उठाया है। आगे सिंगर पर आरोप लगाते हुए शालिनी ने कहा था कि हनी सिंह कई लड़कियों संग शारीरिक संबंध बना चुके हैं। इसके अलावा अपने ससुर पर आरोप लगाते हुए शालिनी ने कहा था कि उनके कपड़े चेंज करते समय उनके ससुर नशे की हालत में उनके कमरे में घुस गए थे। शालिनी ने ये सभी आरोप लगाते हुए सिंगर से तलाक की याचिका दायर की थी।

आपको जानकर हैरानी होगी एक लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने कहीं जाकर शादी करने का फैसला किया था। दोनों की मुलाकात स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कपल ने 23 जनवरी 2011 को पंजाबी रीति-रिवाज से गुरुद्वारे में शादी की थी। हालांकि खास बात यह है कि हनी सिंह ने अपनी शादी की बात को 4 सालों तक सबसे छुपाकर रखा था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: