'मुंबईकर' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे विक्रांत मेसी-विजय सेतुपति, इस दिन OTT पर रिलीज होगी फिल्म
Edited By Hema Sharma

Edited By Hema Sharma

Mumbaikar:विक्रांत मेसी एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। जल्द ही विक्रांत अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए थ्रिलर ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘मुंबईकर’ में नजर आने वाले हैं। जो मुंबई शहर की पृष्ठभूमि को दर्शाती है। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं, जिसके निर्देशक संतोष सिवन हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
मुंबईकर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विक्रांत मेसी ने इस फिल्म पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “विजय सेतुपति सर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करना सौभाग्य की बात है। मैं संतोष सिवन सर की फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। मैंने हमेशा उनके काम की प्रशंसा की है और अब उनके द्वारा निर्देशित किया जाना एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।”
विजय सेतुपति ने मुंबईकर के बारे में बात करते हुए कहा, “यह भारतीय अभिनेताओं के लिए एक रोमांचक समय है। हमें विभिन्न भाषाओं में फिल्मों में काम करने के अवसर मिल रहे हैं। अपनी वेब सीरीज के लिए प्यार और सराहना के बाद, मैं इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं। फिल्म का कॉन्सेप्ट बिल्कुल अलग है और इसमें केवल एक दिन की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे।”
फिल्म के निर्देशक संतोष सिवन ने ट्रेलर रिलीज पर कहा, “हिंदी फिल्म का निर्देशन करने के लिए वापस आना एक बहुत अच्छा अहसास है। मुंबईकर एक ऐसी फिल्म है जो शहर को एक-दूसरे से गुथे हुए पात्रों के माध्यम जानने का मौका देगी। एक फिल्म में इतने प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करना अद्भुत था!”
बताते चलें कि, ज्योति देशपांडे और रिया शिबू द्वारा निर्मित ‘मुंबईकर’ को तमिल में भी डब किया जाएगा। फिल्म में रिधु हारून, रणवीर शोरी, तान्या मानिकतला और संजय मिश्रा भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। आपको पता हो कि, थ्रिलर ड्रामा ‘मुंबईकर’ 2 जून से केवल ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: