OTT की इन 5 क्राइम थ्रिलर सीरीज में है रहस्य का खजाना, हर कहानी में छिपा है खतरनाक राज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिसमें आपको रोमांस, क्राइम-थ्रिलर और कॉमेडी देखने को मिलता है. अगर आप परिवार संग ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 5 सीरीज के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ott series
1 / 6

अगर आपको दृश्यम जैसी क्राइम-थ्रिलर मूवी देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें आपको सस्पेंस, क्राइम से लेकर जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलने वाला है. इन 5 सीरीज की कहानी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देगी. इन सीरीज को आप पूरे परिवार संग देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

जानवर द बीस्ट विदइन

जानवर द बीस्ट विदइन2 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'जानवर द बीस्ट विदइन' का आता है. यह सीरीज साल 2023 में रिलीज की गई थी. इस सीरीज की कहानी छत्तीसगढ़ के एक छोटे से शहर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जहां एक सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार एक शख्स की तलाश करता हुआ नजर आता है. यह सीरीज आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.3 की रेटिंग मिली है, जिसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

आर्या

आर्या3 / 6

दूसरे स्थान पर बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की सीरीज 'आर्या' का नाम शामिल है. इस सीरीज में आपको ड्रग्स का खतरनाक खेल देखने को मिलने वाला है. इस सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस वेब सीरीज को IMDB पर 7.9 की शानदार रेटिंग दी गई है. यह सीरीज जियो हॉटस्टार मौजूद है.

दुरंगा सीजन 2

दुरंगा सीजन 24 / 6

तीसरे नंबर पर 'दुरंगा सीजन 2' का नाम मौजूद है. यह सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है, जिसे आप जी 5 पर देख सकते हैं. इस सीरीज में आपको एक ऐसे शख्स की कहानी देखने को मिलती है, जो अपनी पहचान छिपा कर जिंदगी गुजारता हुआ नजर आता है. लेकिन सीरीज में ट्विस्ट उस वक्त आता है, जब यह पता चलता है कि यह शख्स एक सीरियल किलर का बेटा है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.7 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

महाभारत मर्डर्स

महाभारत मर्डर्स5 / 6

चौथे स्थान पर 'महाभारत मर्डर्स' सीरीज का नाम काबिज है, जिसमें प्रियंका सरकार, सास्वत चटर्जी और अर्जुन चक्रवर्ती ने अहम किरदार निभाया है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज को IMDb पर 6.8 की रेटिंग दी गई है. यह सीरीज Hoichoi पर स्ट्रीम की जा रही है.

टब्बर सीरीज

टब्बर सीरीज6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'टब्बर' सीरीज का आता है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.2 की शानदार रेटिंग मिली है. यह एक फैमिली क्राइम ड्रामा सीरीज है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन