Katrina के अलावा कौन है Vicky Kaushal की फेवरेट एक्ट्रेस? एक्टर का जवाब सुन आ जाएगी हंसी

Vicky Kaushal Favorite Actress: हाल ही में विक्की कौशल भारतीय सेना की 21C 6 सिख रेजिमेंट के जवानों से मिले, तो एक जवान ने फेवरेट एक्ट्रेस को लेकर अभिनेता से सवाल पूछ लिया।

Vicky Kaushal

image credit: instagram

Vicky Kaushal Favorite Actress: विक्की कौशल और कटरीना कैफ बी-टाउन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों को फैंस एकसाथ देखना पसंद करते हैं। वह जब भी कपल गोल्स देते हैं तो वह लोगों को बहुत पसंद आता है। कई बार तो विक्की कौशल को सबके सामने कटरीना कैफ की तारीफों के पुल बांधते देखा गया है। वह अपनी शादी को लेकर भी दिलचस्प खुलासे कर चुके हैं। लेकिन हाल ही में अभिनेता भारतीय सेना की 21C 6 सिख रेजिमेंट के जवानों से मिले, तो एक जवान ने फेवरेट एक्ट्रेस (Vicky Kaushal Favorite Actress) को लेकर अभिनेता से सवाल पूछ लिया। इस पर विक्की कौशल ने जो जवाब दिया, उसे सुन सबको हंसी आ गई।

विज्ञापन

सिख रेजिमेंट से मिले विक्की

विज्ञापन

दरअसल इन दिनों विक्की कौशल अपनी फिल्म सैम बहादुर के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में विक्की सैम मानेकशॉ का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि सैम मानेकशॉ देश के पहले फील्ड मार्शल थे। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस दौरान जब अभिनेता सिख रेजिमेंट से मिले तो उन्होंने जवानों के सवालों का जवाब दिया।

विज्ञापन

‘कलेश नहीं करूंगा’

इस दौरान एक जवान ने विक्की कौशल से पूछ लिया कि पत्नी कटरीना कैफ के अलावा उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है। जवाब में विक्की ने कहा, ‘पाजी, एक जवाब के चक्कर में घर पर कलेश नहीं करूंगा। मुझे और कोई एक्ट्रेस दिखती ही नहीं है। एक ही है। मेरा मिशन भी बिल्कुल आर्मी की तरह ही है। जो मिशन है, फिर वही है।’ अभिनेता का यह जवाब बड़ा ही मजेदार था।

विज्ञापन

ये है फेवरेट एक्टर

विज्ञापन

इस दौरान विक्की कौशल ने भले ही फेवरेट एक्ट्रेस का नाम न लिया हो, लेकिन फेवरेट एक्टर के बारे में जरूर बता दिया। विक्की कौशल ने आगे कहा, ‘मेल एक्टर्स में जिसकी बात करनी है, कर लो। उनमें बच्चन साहब तो हमेशा फेवरेट हैं और मेरा सपना भी है कि कभी उनके साथ काम करने का मौका मिले।’ सैम बहादुर की बात करें तो इसमें विक्की कौशल के अलावा नीरज काबी, कृष्ण कांत सिंह बुंदेला और साकिब अयूब नजर आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ