---विज्ञापन---

दो दिन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Tiger 3, इन मूवीज ने भी चंद दिनों में पार किया ये शानदार आंकड़ा

Fastest 100 Crore Earning Movies: चलिए आपको बताते हैं कि टाइगर 3 के अलावा ऐसी और कितनी फिल्में हैं, जिन्होंने दो से तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Fastest 100 Crore Earning Movies: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की कहानी भले ही बोरिंग हो लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छाप रही है। सलमान खान के फैंस थिएटर में पटाखे जलाते हुए फिल्म देख रहे हैं और मजे कर रहे हैं। लोगों को फिल्म बहुत पसंद आ रही है। वहीं टाइगर 3 कई अन्य फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। दो दिनों में ही फिल्म ने देश में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भाई दूज तक छुट्टियां हैं और अभी भी ‘टाइगर 3’ के पास इसे भुनाने का शानदार मौका है। तो चलिए आपको बताते हैं कि टाइगर 3 के अलावा ऐसी और कितनी फिल्में हैं, जिन्होंने दो से तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कलेक्शन (Fastest 100 Crore Earning Movies) का आंकड़ा पार कर लिया है।

पठान

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार आंकड़ा तेजी से छुआ था। इस फिल्म में शाहरुख खान रॉ एजेंच के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म ने महज दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Box Office Report: ओपनिंग डे से ज्यादा Tiger 3 ने दूसरे दिन की कमाई, पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

जवान

---खबर नीचे जारी है---

इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान की दूसरी फिल्म जवान ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है। देश ही नहीं इस फिल्म ने विदेशों में भी बंपर तरीके से कमाई है। जवान ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में सिर्फ दो दिन का समय लिया था।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

---खबर नीचे जारी है---

केजीएफ चैप्टर 2

यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 फैंस को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में रॉकी भाई के अंदाज ने सभी को दीवाना बना किया था। केजीएफ चैप्टर 2 ने दो दिन में 100 करोड़ की कमाई कर ली थी।

---खबर नीचे जारी है---

बाहुबली 2

प्रभास और अनुष्का शेट्टी स्टारर फिल्म बाहुबली 2 भी इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि इस फिल्म ने दो दिन में नहीं बल्कि तीन दिन में 100 करोड़ का बिजनेस किया था।

---खबर नीचे जारी है---

दंगल

आमिर खान की दंगल शानदार फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने रेसलर की भूमिका निभाई थी। 100 करोड़ी होने के लिए दंगल ने महज तीन दिनों का समय लिया था।

---खबर नीचे जारी है---

संजू

रणबीर कपूर की फिल्म संजू संजय दत्त की बायोग्राफी थी। इस फिल्म में उन्होंने लीड रोल निभाया था। संजू ने भी तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये कमाए थे।

---खबर नीचे जारी है---

टाइगर जिंदा है

सलमान खान की टाइगर जिंदा है फैंस को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म ने भी तीन दिन में 100 करोड़ का कारोबार किया था।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 14, 2023 10:47 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola