Bigg Boss 17 में फिर हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, फिनाले से पहले घर से कटा इस सदस्य का पत्ता

Vicky Jain Eliminated From Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस’ के घर से एक और सदस्य का पत्ता साफ हो गया है। आइए जानते हैं…

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 फिनाले से पहले वोटिंग टेंड्स में उलटफेर। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Vicky Jain Eliminated From Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस’ ने फिनाले से पहले एक और झटका दे दिया है। जी हां, एक और सदस्य का पत्ता घर से साफ हो गया है। इस बार जो कंटेस्टेंट घर से बेघर हुए हैं, उनका नाम जानकर हर कोई हैरान है।

आइए आपको बताते हैं कि ‘बिग बॉस17’ के फिनाले से पहले किसे घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया है?

बेघर हुए विक्की जैन

दरअसल, बिग बॉस के फैन पेज द खबरी ने अपने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि इस बार शो के अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन बेघर हो गए है। द खबरी ने लिखा कि विक्की जैन को घर से एलिमिनेट कर दिया गया है। घर में हुए इस एविक्शन से एक बार फिर सभी हैरान हो गए हैं। बता दें कि हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ के घर से आयशा खान और ईशा मालवीय को बेघर किया गया था।

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

वहीं, अब इस पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विक्की जैन के एलिमिनेशन को लेकर कई तरह की बाते हो रही हैं। यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में शो के घर में मीडिया की एंट्री हुई। इस दौरान विक्की मीडिया के सवालों से घिरे नजर आए। हालांकि अब विक्की के घर से बेघर होने की जानकारी है, लेकिन अभी इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है।

विनर का नाम जानने के लिए एक्साइटेड हैं लोग

अगर ऐसा होता है, तो ये फैंस के लिए एक और बड़ा झटका हो सकता है। बता दें कि अब ‘बिग बॉस 17’ के फिनाले में ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में हर कोई विनर का नाम जानने के लिए एक्साइटेड है। फैंस अपने-अपने फेवरेट को शो का विनर बता रहे हैं। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि इस बार शो की ट्रॉफी किसके घर जाएगी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ