रामायण के 'राम' से मिलें Amitabh Bachchan, अयोध्या से सामने आया लेटेस्ट वीडियो

Amitabh Bachchan Meet With Arun Govil: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए बी-टाउन सेलेब्स सहित कई सितारे अयोध्या में है।

Amitabh Bachchan Meet With Arun Govil

अरुण गोविल से मिले अमिताभ बच्चन। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Amitabh Bachchan Meet With Arun Govil: आज 500 साल बाद हर भारतवासी का सपना पूरा हो गया है। आज अयोध्या में रामलला अपने जन्मस्थल पर विराजमान हो गए हैं। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए कई बड़ी हस्तियां इस समय अयोध्या में मौजूद है।

विज्ञापन

बता दें कि बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी से लेकर बी-टाउन सेलेब्स इस समारोह में शामिल हुए हैं। अयोध्या से कई फोटोज और वीडियो भी सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ‘रामायण’ के राम यानी अरुण गोविल से बातें करते नजर आए। इस दौरान का एक वीडियो instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि जय श्री राम। दूसरे यूजर ने लिखा कि दो महानायक एक साथ। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि राजा राम। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस वीडियो पर कर रहे हैं। साथ ही कुछ यूजर्स इस पर दिल का इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि इस दौरान दोनों सितारे आपस में खूब बातचीत करते दिखें।

विज्ञापन

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी हस्तियां मौजूद

आप ना सिर्फ बी-टाउन बल्कि तमाम बड़ी हस्तियां अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह में मौजूद हैं। हर एक भारतवासी आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए है, जो बेहद मनमोहक है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी भारतीयों के लिए खास पल है। आज हम जगह सिर्फ ‘जय श्री राम’ गूंज रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ