Tunisha Sharma: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड किया
Edited By Amit Kasana

तुनिशा शर्मा
Edited By Amit Kasana

तुनिशा शर्मा
Tunisha Sharma: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार को सीरियल के सेट पर सुसाइड किया कर लिया। मुंबई पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। सेट पर काम करने वाले लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। तुनिशा सोनी सब टीवी के सीरियल अलीबाबा : दास्तान ए काबुल की प्रमुख एक्ट्रेस थीं।
पुलिस के अनुसार सुसाइड के कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवाड़ी के अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक तुनिशा 20 साल की थी। उसने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। तुनिशा ने भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से उसने टीवी पर अपना डेब्यू किया था।
तुनिशा ने फितूर, बार-बार देखो, कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह, दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी काम किया था। बता दें कि तुनिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। इस घटना से उसके साथ काम करने वाले लोग काफी हैरान हैं। साथी कलाकारों ने बताया कि वह हमेशा खुश रहती थी। सेट पर भी सभी के साथ हंसी-मजाक करती थी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: