मशहूर टिकटॉक स्टार की हत्या की कोशिश, सौतेले पिता ने चलाई गोली, मां पर भी हमला

TikTok Star Eixchel Berroteran: मशहूर टिकटॉक स्टार और उनकी मां पर सौतेले पिता ने ही हमला कर दिया। इस हमले में टिकटॉकर को बेहद चोटें आई हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…

TikTok Star

TikTok Star

विज्ञापन

TikTok Star Eixchel Berroteran: कोई भी इंसान अपने बच्चे से बेहद प्यार करता है। फिर चाहे वो कोई आम हो या कोई सितारा, लेकिन अगर दुनिया में लाने वाला ही दुनिया से भेजने के पीछे पड़ जाए, तो आप क्या कहेंगे। जी हां, हाल ही में मशहूर टिकटॉक स्टार के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। उनके पिता ने ना सिर्फ उनकी बल्कि उनकी मां की भी जान लेने की कोशिश की और इस हमले में दोनों मां-बेटी बाल-बाल बचे।

सौतेले पिता ने किया हमला

दरअसल, टिकटॉक स्टार इक्शेल बेरोटेरन ने अपने सौतेले पिता पर अपनी और मां पर जानलेवा हमले का खुलासा किया है। बेरोटेरन, जो फ्लोरिडा में रहती हैं और टिकटॉक पर उनके 4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस बारे में बात करते हुए इक्शेल ने कहा कि यह भगवान की कृपा है कि वह बच गईं। 23 साल की इंटरनेट स्टार ने अपने सौतेले पिता लुइस दामास पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eixchel Berroteran (@eixchelb)

घर में जबरदस्ती घुस गया दामास 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दामास 21 अगस्त को महिला के अपार्टमेंट में आया और यह जानने की कोशिश की कि बेरोटेरन कहां है। दामास ने दावा किया कि बेरोटेरन की वजह से उन्होंने उसकी मां से शादी की थी और वो अब उससे मिलना चाहता है। फिर अचानक वो घर के अंदर घुस गया और उसने महिला पर गोली चला दी, जिसे बेरोटेरन ने मर्डर करने की कोशिश बताया।

दामास ने दी धमकी

इतना ही नहीं बल्कि शख्स ने बेरोटेरन को मारने की धमकी देते हुए उसकी मां को कहा कि वो यहां मारने के लिए ही आया है, जिसके बाद बेरोटेरन की मां खुद को उससे बचाती रहीं। हालांकि बेरोटेरन ने इन दोनों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन शख्स ये कहकर वहां से चला गया कि यहां जो भी हुआ किसी को पता नहीं लगना चाहिए और घर को साफ कर दो।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eixchel Berroteran (@eixchelb)

पुलिस ने दामास को किया अरेस्ट

घटना के कुछ दिन बाद ही महिला ने पुलिस में शख्स की रिपोर्ट कराई। महिला ने कहा कि वो शख्स की रिपोर्ट करने से डर रही थीं। गौरतलब है कि बेरोटेरन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस घटना की जानकारी देते हुए अपनी चोटों की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही इसके कैप्शन में उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि बेरोटेरन को बेहद बुरी तरह से मारा गया है। हालांकि इस मामले में अब दामास को अरेस्ट कर लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ