Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 17 Highlights: ‘टाइगर 3’ स्टारर सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) को चार दिन हो चुके हैं और हर दिन के साथ शो दिलचस्प मोड ले रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में प्यार का रुमानी सफर शुरू हो चुका है। हालांकि, पिछले एपिसोड में नील भट्ट (Neil Bhatt) अपनी पत्नी और कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) से कहता है कि घर में दूसरे लोग उनको अलग करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके बाद ऐश्वर्या थोड़ी इमोनल हो जाती है। उधर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar), ईशा मालवीय (Isha Malviya) के साथ मकान में सोने की जिद करता है।
‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) के घर में कंटेस्टेंट्स को कैद हुए चार दिन बीत चुके हैं। पहले दिन से घक के अंदर काफी झगड़ा और हंगामा देखने को मिल रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स के अलग-अलग गुट बन चुके हैं, जिसके जरिए वो लोग एक दूसरे पर वार-पलटवार करने का कोई बहाना नहीं छोड़ते। इसी बीच अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और ऐश्वर्या शर्मा के बीच भी भयंकर वाली बहस देखने को मिली थी।
Ankita turns Love Guru! 🥹
What advice did Ankita give Abhishek? 🤩
Tune in to the 24-hour LIVE channel, streaming free only on #JioCinema.
Watch Now: https://t.co/LAJwNUMpHd#BB17 #BB17onJioCinema #BiggBoss17 #AbhishekKumar #IshaMalviya #AnkitaLokhande pic.twitter.com/CMGdpVFbjl
— JioCinema (@JioCinema) October 18, 2023
चौथे दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है, जो मन्नारा चोपड़ा को पसंद नहीं आती। इसी बीच अपने पुराने दिनों को याद करते हुए ‘उडारियां’ एक्टर अभिषेक अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा के लिए रोते नजर आए। अभिषेक बोले कि हमारा ब्रेकअप हो गया था, लेकिन हमारी किस्मत बिग बॉस के घर दोबारा हमें ले आई है। मैं उससे शादी करने के लिए भी तैयार हूं। मैं दस साल इंतजार करने के लिए भी रेडी हूं। इतना सुनकर मुनव्वर की आंखों में आंसू आ गए। इसी बीच अंकिता भी अपने पति विक्की से नाराज होगीं। अंकिता का कहना है कि ‘विक्की सब जगह होते हैं कि लेकिन उनके पास वह नहीं होते’।
Expressive bonding!!
Gharwalo ne share kiya apne struggle stories. Watch to find out!Tune in to the 24-hour LIVE channel, streaming free only on #JioCinema.
Watch Now: https://t.co/LAJwNUMpHd#BB17 #BB17onJioCinema #BiggBoss17 #RinkuDhawan #Khanzaadi l pic.twitter.com/bhX8QGMbP1
— JioCinema (@JioCinema) October 18, 2023
इसके अलावा बिग बॉस की पहली नॉमिनेशन प्रक्रिया भी हो चुकी है। इस बार ‘बिग बॉस 17’ हाउस तीन मकानों में बंटा हुआ है, दिल, दिमाल और दम। ऐसे में हर मकान से एक-एक कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुआ है, जिनमें मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और नावेद (Naved) घर से नॉमिनेट के लिस्ट में हैं। ऐसे में इस हफ्ते के पहले ‘वीकेंड का वार’ में इस बात का खुलासा होगा कि कौन घर से बेघर होगा और घम में रहेगा? हालांकि, की बार ऐसा भी देखने को मिला है कि पहले हफ्ते में नाम नॉमिनेट होने के बाद भी कोई घर से बेघर नहीं होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।