Christopher Nolan The Odyssey Collection: क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म The Odyssey ने थिएटर्स में तहलका मचा दिया है. 17 जुलाई 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म सिर्फ तीन दिनों में कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. दर्शक बड़े पर्दे पर इस महाकाव्य को देखने के लिए उमड़ पड़े हैं. होमर की प्रसिद्ध ग्रीक कविता पर आधारित इस मेगा-बजट फिल्म ने नोलान की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘ओपेनहाइमर’ के रिकॉर्ड्स को काफी पीछे छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection Day 10: दूसरे रविवार को अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल
The Odyssey का भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
भारत में फिल्म को ‘A’ (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म में मात्र 3 दिनों में 61.30 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 73 करोड़ के पार पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: भारतीय MMA फाइटर Sangram Singh ने पाकिस्तान में दिखाया जलवा, 80 सेकंड में रचा इतिहास
बता दें कि फिल्म The Odyssey ने अपने ओपनिंग डे पर 17.40 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन कलेक्शन 22 करोड़ तक पहुंच गया. वहीं रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 21.90 करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड्स तोड़ दिया.
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दुनियाभर के थिएटर्स में फिल्म The Odyssey ने नए रिकॉर्ड्स हासिल किए. अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर $264.1 मिलियन (भारतीय मुद्राओं में 2200 करोड़) का कलेक्शन कर लिया है. यह आंकड़ा ‘द डार्क नाइट राइजेस’ ($249 मिलियन) और ‘ओपेनहाइमर’ ($180 मिलियन) के ओपनिंग वीकेंड से काफी ज्यादा है, जो इसे क्रिस्टोफर नोलन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग बनाता है.
फिल्म की मुख्य विशेषताएं और रिकॉर्ड्स
‘द ओडिसी’ पूरी तरह से IMAX कैमरों से शूट होने वाली पहली फीचर फिल्म है. इसके कुल ग्लोबल कलेक्शन का 23% हिस्सा ($51.8 मिलियन) केवल प्रीमियम IMAX स्क्रीन्स से आया है. इसके अलावा बतौर सोलो लीड एक्टर यह हॉलीवुड स्टार मैट डैमन के करियर की भी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. मैट डैमन के साथ फिल्म में टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडया और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ सिंगर के साथ कॉन्सर्ट में हुई शर्मनाक हरकत! सोशल मीडिया पर VIDEO देख भड़के
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 hr ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
2 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
3 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
17 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines