भारतीय MMA फाइटर Sangram Singh ने पाकिस्तान में दिखाया जलवा, 80 सेकंड में रचा इतिहास

भारतीय एमएमए (MMA) फाइटर संग्राम सिंह ने आज इतिहास रच दिया है. उन्होंने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद आबिद अली को 80 सेकंड के भीतर ही नॉकआउट कर ‘स्ट्राइक एशिया’ का खिताब अपने नाम कर लिया है.

Sangram Singh

संग्राम सिंह ने पाकिस्तानी रेसलर आबिद अली को हराया.

भारतीय दिग्गज पहलवान और मिश्रित मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी संग्राम सिंह ने एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर तिरंगे मान सम्मान को बढ़ाया है. आज यानी 19 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप का मुकाबला हुआ था.  इस महामुकाबले में भारत के लाल संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को सिर्फ 1 मिनट 20 सेकंड यानी (80 सेकंड) में ही नॉकआउट करते हुए एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली और चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

संग्राम सिंह ने 80 सेकंड में पाकिस्तानी पहलवान को हराया

आपको बता दें कि मुकाबला शुरू होते ही संग्राम सिंह ने अपने इरादे पक्के कर लिए थे. संग्राम ने पहले ही सटीक और अकर्मक रणनीति अपनाई और पाकिस्तान फाइटर को पूरी तरह पराजित कर दिया. संग्राम के इस आक्रामक रणनीति को देखकर पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) के मोहम्मद आबिद अली को कुछ समझ नहीं आया. उन्हें संभालने का मौका भी नहीं मिला. संग्राम ने अपनी चुस्ती-फुर्ती और तकनीक से पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद आबिद अली सिर्फ और सिर्फ 80 सेकंड में ही धराशाई कर दिया. इसके साथ थी भारतीय पहलवान ने अपने अपराजित पेशावर रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा है.

यह भी पढ़ें: ‘पति को पीटना चाहती हूं…’ Samay Raina के शो में दिए बयान के बाद मुश्किल आईं Sakshi Jha, गई नौकरी?

विज्ञापन

जीत के बाद क्या बोले संग्राम सिंह

संग्राम सिंह खिताब जीतने के बाद काफी भावुक नजर आए इस जीत का संगम ने पूरा श्रेय अपने देश को दिया है. संग्राम ने कहा, ‘मेरी जीत मेरे देश भारत के 147 करोड़ देशवासियों को समर्पित है. मैं जब भी रिंग में मुकाबले के लिए उतरता हूं मेरा दिमाग सिर्फ अपनी जीत पर ही नहीं बल्कि पूरे देश की उम्मीद और हमारे तिरंगे का सम्मान पर भी होता है. उन्होंने आगे कहा, ‘यह किताब भारत माता को समर्पित… संग्राम सिंह आगे यह भी कहा, ‘उनका मकसद सिर्फ जितना ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मंच पर भारत का गौरव बढ़ाना भी है’ उन्होंने आगे कहा, ‘खेल के प्रति युवाओं को प्रेरित करना भी मकसद है, वो चाहते हैं कि देश का युवा फिट रहे और मार्शल आर्ट जैसे खेलों में दिलचस्प दिखाएं और इसे आगे बढ़ाएं’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ