The Buckingham Muders को देखकर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर, करीना के लिए पोस्ट कर लिखीं ये बात

The Buckingham Muders: एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

The Buckingham Muders

The Buckingham Muders

The Buckingham Muders: हाल ही में करीना कपूर खान को MAMI फिल्म फेस्टिवल में स्पॉट किया गया है। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने लुक से जमकर लाइलाइट लूटी और फैंस को दीवाना बनाया। वहीं, इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

फैंस को भी एक्ट्रेस की इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब बेबो की बहन लोलो ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की जरिए फिल्म के प्रति अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है।

करिश्मा ने शेयर की फोटो

दरअसल, करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हमेशा तुम्हारी चियरलीडर रहूंगी। हर कोई ये देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि तुमने #TheBuckinghamMurders में क्या किया है।” वहीं, अगर फोटो की बात करें तो इसमें करीना और करिश्मा दोनों ही पोज दे रही है। दोनों ही एक्ट्रेस का ये लुक MAMI फिल्म फेस्टिवल के दौरान का है।

मेरी बहन की परफोर्मेंस ने मेरी आंखो में आंसू ला दिए- करिश्मा 

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म से करीना की एक फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि बहुत ही मनोरंजक फिल्म है…मेरी बहन की परफोर्मेंस ने मेरी आंखो में आंसू ला दिए। साथ ही करिश्मा ने पूरी स्टारकास्ट की तारीफ भी की है।

The Buckingham Muders

The Buckingham Muders

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि एक्ट्रेस करीना कपूर की आने वाली फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, ये फिल्म 1 नंवबर को रिलीज के लिए तैयार है। बताते चलें कि बतौर प्रोड्यूसर ये करीना की पहली फिल्म है। इसके साथ ही हाल ही में करीना को MAMI फिल्म फेस्टिवल में देखा गया, जहां पर एक्ट्रेस के लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ