Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

इस शख्स के आगे फेल है Elvish Yadav और Fukra Insaan, Bigg Boss 17 में करेगा धांसू एंट्री!

Tehelka Bhai in Bigg Boss 17: इन दिनों सलमान खान का 'बिग बॉस 17' सुर्खियों में बना हुआ है, जिसको लेकर बिग बॉस फैंस भी एक्साइटेड हैं। इसी बीच शो में एक ऐसे शख्स की एंट्री होने जा रही है, जिसके आगे एल्विश यादव और फुकरा इंसान भी फेल हैं। आखिर कौन है ये शख्स?

Author
Edited By : Vandana Saini Updated: Oct 10, 2023 11:28
Tehelka Bhai on Bigg Boss 17
Tehelka Bhai on Bigg Boss 17

Tehelka Bhai in Bigg Boss 17: इन दिनों फैंस सलमान खान (Salman Khan) के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) के टेलीकास्ट का बेसब्री से इंतजार क रहे हैं, जो 15 अक्टूबर से आने वाला है। रविवार को रात 9 बजे शो का प्रीमियर होगा, जो कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा। इसी दौरान शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील किए जाएंगे। इसी बीच एक ऐसा नाम भी सुर्खियों में है, जिसके आगे एल्विश यादव (Elvish Yadav) और फुकरा इंसान (Fukra Insaan) भी फेल हैं। जी हां… इस शख्स का नाम सनी आर्या (Sunny Arya) है, जिनका तहलका भाई के नाम से जाना जाता है।

वो एक यूट्यूबर होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं, जिनकी अच्छी खासी फैंन फॉलोइंग है, जिसके बाद अब उनके ‘बिग बॉस 17’ में एंट्री की खबरें सामने आ रही है, जिसको लेकर उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक खुद तहलका भाई (Tehelka Bhai) अका सनी आर्या की और से कोई पुष्टि नहीं की गई है। हाल में सनी आर्या को मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘पहले माफी मांगी…फिर वही हरकत की’, Pan Masala ऐड को लेकर Akshay Kumar को दोबारा क्यों देनी पड़ी सफाई?

Bigg Boss 17 में नजर आने वाले हैं Tehelka Bhai

तहलका भाई अका सनी आर्या को लेकर दावा किया जा रहा है कि वे ‘बिग बॉस 17’ (Tehelka Bhai in Bigg Boss 17) में अपनी एंट्री को लेकर मेकर्स से फाइनल मीटिंग्स के लिए मुंबई आए थे। हालांकि, जब इस बारे में उनके सपंर्क करने की कोशिश कि गई तो वो उपलब्ध नहीं थे। तहलका भाई अक्सर अपनी पत्नी के साथ कॉमेडी विडियो शेयर करते हैं और साथ ही उनके यूट्यूब पर प्रैंक वीडियो शेयर करते हैं, जिनको खूब पसंद किया जाता है। तहलका के यूट्यूब पर 3.69 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 691K फॉलोवर्स हैं।

Bigg Boss 17 के इस सीजन का थीम

बताया जा रहा है कि ‘बिग बस 17’ का ये सीजन काफी इंटरेस्टिंग होने जा रहा है, जिसको थी सिंगल वर्सेज कपल है। इसी सीजन में दिल, दिमाग और दम का जलवा देखने को मिलेगा। हाल में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें घर के अंदज का डिजाइन दिख रहा था। वहीं फैंस इस सीजन के रिलीज होने का बेसब्री से वेट कर रहे हैं। (Tehelka Bhai in Bigg Boss 17)

First published on: Oct 10, 2023 10:27 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.