Taapsee Pannu ने खुद को तोहफे में दी चमचमाती लग्जरी गाड़ी? तस्वीर हुई वायरल

Taapsee Pannu New Car: तापसी पन्नू के फैंस के लिए गुड न्यूज है। अब एक्ट्रेस की कार कलेक्शन में बढ़ोतरी हो गई है। एक्ट्रेस ने खुद को एक कीमती लग्जरी कार तोहफे में दी है। इस कार की कीमत आपके होश उड़ा देगी।

Taapsee Pannu New Car

Taapsee Pannu New Car

Taapsee Pannu New Car: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस साल पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा कर रही हैं। पहले एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी रचाई और अब वो एक के बाद एक फिल्में दे रही हैं। हाल ही में तापसी की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ (Phir Aayi Hasseen Dillruba) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस थ्रिलर रोमांस को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ उनकी एक और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन

तापसी की कलेक्शन में जुड़ी एक और लग्जरी कार

15 अगस्त को तापसी की फिल्म ‘खेल खेल में’ (Khel Khel Mein) में रिलीज हो रही है और अक्षय कुमार, वाणी कपूर और फरदीन खान जैसे स्टार्स फिल्म में होने की वजह से इस कॉमेडी फिल्म के हिट होने के चांस काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। ऐसे में अब लगता है कि सक्सेस को एन्जॉय करने के लिए तापसी पन्नू ने खुद को एक कीमती तोहफा दे दिया है। एक्ट्रेस को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तापसी पन्नू ने खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है।

विज्ञापन

करोड़ों में है कीमत

एक्ट्रेस ने अब अपने लिए एक ब्रांड न्यू Mercedes-Benz Maybach खरीदी है। इस शानदार 5-सीटर SUV की कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अब तापसी एक सेलिब्रिटी हैं तो उनकी गाड़ी भी कहां आम होगी? तो अब एक्ट्रेस ने अपनी इस नई कार को खरीदने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी इस नई लग्जरी कार की कीमत करीब 3.25 करोड़ यानी 3 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

तस्वीरें हुईं वायरल

बता दें, तापसी ने इस कार को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है बल्कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। Reddit पर जो तस्वीर सामने आई है उसमें एक्ट्रेस नई कार लेने के बाद पोज दे रही हैं। उनके एक हाथ में फूलों का गुलदस्ता तो दूसरे हाथ में कार की डमी चाबी है। वो इंडियन आउटफिट में स्माइल करते हुए नजर आ रही हैं और ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ