'मणिरत्नम सर आपसे भीख मांग रहा हूं...प्लेन पर भी छैंया-छैंया..', लाइव इवेंट में यह क्या बोल पड़े Shahrukh Khan

Shahrukh Khan Begs Mani Ratnam For Film: हाल ही में एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने फिल्म निर्माता मणिरत्नम से उनके साथ फिल्म करने के लिए भीख मांगी है।

Shahrukh Khan Begs Mani Ratnam For Film

शाहरुख खान ने मणिरत्नम से फिल्म के लिए मांगी भीख। Image credit: social media

Shahrukh Khan Begs Mani Ratnam For Film: शाहरुख खान हमेशा से ही अपने अलहदा अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह जो भी करते हैं या बोलते हैं उसको लोग बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में किंग खान ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद एकबार फिर से लोग उनके मुरीद हो गए। बीते दिन जब शाहरुख खान को CNN-न्यूज 18 इंडियन ऑफ दी ईयर 2023 अवॉर्ड से नवाजा गया। तब लाइव इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने मणिरत्नम से खुद पूछ लिया कि आखिर आप मेरे साथ कब फिल्म बनाओगे। बता दें कि फिल्म निर्माता मणिरत्नम को भी एंटरटेनमेंट की कैटेगरी में CNN-न्यूज18 इंडियन ऑफ द ईयर 2023 पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन

‘मेरे साथ फिल्म कब करोगे सर?’

विज्ञापन

दरअसल शाहरुख खान और मणिरत्नम साल 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ में साथ नजर आए थे। इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। इसके बाद से लोग एकबार फिर से शाहरुख खान और मणिरत्नम को साथ देखना चाह रहे हैं। अब फैंस के सवालों का जवाब देते हुए खुद शाहरुख खान ने मणिरत्नम से पूछ लिया है कि आप मेरे साथ फिल्म कब बनाओगे। शाहरुख ने तो यह तक कह दिया कि इस बार वह ट्रेन पर क्या प्लेन पर भी छैंया-छैंया डांस करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

‘सब खुले में हो रहा है तो मैं आपसे भीख मांगता हूं’

बीती रात जब शाहरुख खान को CNN-न्यूज 18 इंडियन ऑफ दी ईयर 2023 अवॉर्ड मिला, तो इस दौरान इवेंट में मणिरत्न भी शामिल हुए थे। तब शाहरुख ने मणिरत्नम से कहा, ‘मणि सर अब यह सब खुले में हो रहा है तो मैं आपसे रिक्वेस्ट कर रहा हूं, आपसे भीख मांग रहा हूं, मैं आपको हर बार यही कहता हूं कि मेरे साथ फिल्म कीजिए। मैं सच में कह रहा हूं आप चाहेंगे तो इस बार मैं प्लेन पर आपके लिए ‘छैंया-छैंया’ कर लूंगा।

विज्ञापन

शाहरुख का प्लेन जमीन पर उतारेंगे मणिरत्नम

विज्ञापन

इस पर जब मणिरत्नम से पूछा जाता है कि वह शाहरुख के साथ फिर से कब काम करेंगे। इसके जवाब में मणिरत्नम ने कहा, ‘जब मैं प्लेन खरीद लूंगा।’ तब शाहरुख कहते हैं, ‘अगर मैं प्लेन खरीद लूं तो?’ मणिरत्नम कहते हैं, ‘तो मैं आपके साथ बिल्कुल फिल्म करूंगा।’ इस पर शाहरुख ने मजेदार अंदाज में कहा, ‘मणि सर, जिस हिसाब से मेरी फिल्में चल रही हैं तो आपका प्लेन ज्यादा दूर नहीं है।’ मणिरत्नम से कहा, ‘आप चिंता मत कीजिए, मैं इस प्लेन को जमीन पर उतार लाऊंगा।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ