Netflix और Hotstar पर साउथ की ये 6 फिल्में देख हिल जाएगा माथा!

South Movies On OTT: साउथ की फिल्मों को लेकर दर्शकों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इस साल कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं जो अब ओटीटी पर मौजूद हैं। आप इन्हें देखना मिस न करें।

South New Release On OTT

South New Release On OTT.

South Movies On OTT: पिछले कुछ साल से साउथ की फिल्मों को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज देखा जा रहा है। आलम ये है कि लोग बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं। विजय सेतुपथि से लेकर कमल हासन तक ऐसे कई बड़े सुपरस्टार्स हैं, जिनकी फिल्मों ने इस साल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक दी। कुछ फिल्में डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की गईं।

विज्ञापन

अगर आपको क्राइम और थ्रिलर जोनर की फिल्में देखना पसंद है तो आज हम आपको नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद 6 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें देखना आप बिल्कुल भी मिस न करें।

विज्ञापन

इंडियन 2

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन-2’ इस साल की हिट फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 151 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। अगर आपने ‘इंडियन-2’ नहीं देखी है तो एक बार जरूर देखें।

विज्ञापन

थंगलान

साउथ की थ्रिलर फिल्मों में ‘थंगलान’ का नाम भी शामिल है। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले भले ही कुछ खास न रहा हो लेकिन दर्शकों की तारीफें बटोरने में ये फिल्म बिल्कुल पीछे नहीं रही। चियान विक्रम के अगर आप फैन हैं तो उनकी ये खूंखार फिल्म ‘थंगलान’ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे जल्द ही स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन

महाराजा

सुपरस्टार विजय सेतुपथि की फिल्म ‘महाराजा’ ने रिलीज होते ही तारीफ बटोरनी शुरू कर दी थी। एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म आपका भी दिल जीत लेगी। आलम ये है कि ‘महाराजा’ नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित फिल्म बन गई है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

अरनमनई 4

इन दिनों स्त्री 2 में आइटम सॉन्ग कर पॉपुलैरिटी बटोर रहीं तमन्ना भाटिया अपनी फिल्मों से भी तबाही ला देती हैं। उनकी फिल्म ‘अरनमनई 4’ इस साल रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। अब ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।

विज्ञापन

रायन

साउथ ही इन शानदार फिल्मों में एक्टर धनुष की फिल्म ‘रायन’ भी शामिल है। इसी साल रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ से ज्यादा की कमाई करी थी। अब आप धनुष की ‘रायन’ को नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं।

विज्ञापन

गोट

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘गोट’ पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भले ही हिंदी भाषा में रिलीज नहीं हुई हो लेकिन कमाई के मामले में ये रॉकेट बन चुकी है। एक हफ्ते में इसकी कमाई 178 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है। जल्द ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ