Bigg Boss 18 के लिए फाइनल हुआ ये टीवी एक्टर, फीस जान आप भी होंगे शॉक्ड!

Bigg Boss 18 Update: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस बीच खबर है कि इस शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्टर धीरज धूपर होंगे। उनकी फीस आपको भी हैरान कर देगी।

Bigg Boss 18 Update

Bigg Boss 18 Update.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Update: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। शो के शुरू होने का इंतजार फैंस भी बेसब्री से कर रहे हैं। पिछले दिनों अपडेट आया था कि सलमान खान ने शो के लिए प्रोमो शूट कर लिया है। अगले हफ्ते तक फैंस के सामने बिग बॉस 18 का पहला टीजर सामने आ जाएगा। इसी के साथ 5 अक्टूबर से शो की शुरुआत भी हो जाएगी।

हालांकि इन अपडेट्स पर अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हो पाया है। इस बीच खबर है कि मेकर्स ने पॉपुलर टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ के धीरज धूपर को अप्रोच किया है। यही नहीं वो शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट भी बन गए हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस 18 के लिए हुए फाइनल

बता दें कि धीरज धूपर को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। ये भी कहा गया कि मेकर्स के साथ उनकी बातचीत चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि एक्टर को बिग बॉस 18 के लिए फाइनल कर लिया गया है। वहीं उनकी फीस आपको चौंका सकती है।

बता दें कि इससे पहले बिग बॉस 17 के लिए मेकर्स ने धीरज धूपर को अप्रोच किया था लेकिन उस वक्त उन्होंने शो में आने से मना कर दिया था।

विज्ञापन

सबसे महंगे कंटेस्टेंट होंगे धीरज?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल ‘कुंडली भाग्य’ एक्टर ने बिग बॉस 18 में आने के लिए हामी भर दी है। हालांकि उनकी फीस जानकर आपके होश उड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीरज धूपर शो के लिए 4-5 करोड़ रुपये फीस वसूलने के मूड में हैं। हालांकि ये भी बताया गया कि एक्टर की मेकर्स के साथ अभी फीस को लेकर बातचीत चल रही है। कुछ अभी तक फाइनल नहीं हो सका है।

विज्ञापन

बता दें कि धीरज धूपर टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ से काफी पॉपुलर हुए थे। इस शो में उन्होंने करण लूथरा का किरदार निभाया था। इसके बाद एक्टर को ‘सौभाग्यवती 2’ में देखा गया। इस शो में उन्हें निगेटिव किरदार निभाते देख फैंस भी शॉक्ड रह गए। हालांकि खास टीआरपी नहीं मिलने की वजह से ये शो जल्द ही बंद हो गया। ऐसे में माना जा रहा है कि धीरज धूपर अब बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

इन सेलेब्स के नाम भी आ रहे सामने

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीरज धूपर के अलावा बिग बॉस 18 के लिए राज कुंद्रा, शोएब मलिक, फैसल शेख, सुरभि ज्योति, मीरा देवस्थले, शहीर शेख, समीरा रेड्डी, अंजलि आनंद, कनिका मान, शहीर शेख, सुनील कुमार, सोमी अली, दीपिका आर्या और अर्जुन बिजलानी के नाम भी सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस बार शो की थीम पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर बेस्ड होगी इसलिए मेकर्स पुराने सीजन के कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स भी लेकर आ रहे हैं। इसमें मुनव्वर फारूकी का नाम भी शामिल है। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि होना फिलहाल बाकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ