आज का दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी भारी है। एक ही दिन में इंडस्ट्री से 2 बुरी खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसा लग रहा है जैसे सिनेमा जगत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में अनिल कपूर की मां का निधन हुआ था। उसके बाद आज सुबह-सुबह मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर वासिक खान की मौत की खबर सामने आई थी। वहीं, अब जाने-माने कॉमेडियन की पत्नी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
कॉलीवुड के कॉमेडी किंग की पत्नी का निधन
साउथ के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन गौण्डामणि की पत्नी शांति ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 5 मई, 2025 को अपनी अंतिम सांस ली है। चेन्नई में कॉमेडियन गौण्डामणि की पत्नी शांति का निधन हुआ है। कॉलीवुड के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले गौण्डामणि की जिंदगी में मायूसी छा गई है। बताया जा रहा है कि हेल्थ कम्प्लीकेशन्स के कारण कॉमेडियन की पत्नी ने 67 साल की उम्र में दम तोड़ दिया।
हेल्थ इश्यूज की वजह से हुआ निधन
बताया जा रहा है कि शांति पिछले कुछ दिनों से हेल्थ इश्यूज का सामना कर रही थीं और मेडिकल ट्रीटमेंट के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। आज सुबह 10:30 बजे शांति ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पत्नी को खोने के बाद एक्टर बुरी तरह से टूट गए हैं। आपको बता दें, इन दोनों ने साल 1963 में लव मैरिज की थी और 6 दशकों से ज्यादा समय इनका रिश्ता चला है। इन दोनों की 2 बेटियां भी हैं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan के साथ ICU में 5 दिन तक क्या हुआ? एक्ट्रेस का छलका दर्द
घर पर रखे गए अंतिम दर्शन
अब शांति के अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई के तेनाम्पेट में उनके घर पर दोस्त, रिश्तेदार और शुभचिंतक पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इंडस्ट्री के लोग कॉमेडियन गौण्डामणि के घर शोक मनाने और उन्हें सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। एक्टर सत्यराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे गौण्डामणि के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बताने की जरूरत नहीं है, हर कोई जानता है। हमने कई फिल्मों में साथ काम किया और अब उनकी पत्नी मेरे लिए बहन जैसी थीं। उनका निधन हो गया है। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines