Hina Khan के साथ ICU में 5 दिन तक क्या हुआ? एक्ट्रेस का छलका दर्द
पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने एक खुलासा किया है। कैंसर के इलाज के दौरान 5 दिन तक हिना ने ICU में क्या झेला? अब उन्होंने वो रिवील कर दिया।
Edited By Ishika Jain

Hina Khan File Photo
Edited By Ishika Jain

Hina Khan File Photo
पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान क्या-क्या झेला है? कई बार वो इसका जिक्र कर चुकी हैं। कैंसर से जंग हिना खान के लिए उतनी आसान नहीं थी, जितनी सोशल मीडिया पर दिखाई देती है। एक्ट्रेस ने काफी दर्द और तकलीफें झेली हैं। अब वो रिकवर हो रही हैं, लेकिन इस बीमारी ने उन्हें किस कदर तोड़ा है, अब उस पर एक बार फिर हिना खान का दर्द छलका है। हिना ने अब दुनिया के सामने ICU में बिताए दर्दनाक 5 दिन याद किए हैं।
दरअसल, मदर्स डे आने वाला है। ऐसे में हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से इस खास दिन से जुड़ा हुआ एक पोस्ट शेयर किया था। हिना खान ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी दर्द भरी कहानी भी फैंस के साथ शेयर कर दी। पोस्ट की बात करें तो इसमें एक एपीड्यूरल नीडल बनी हुई है। इसके साथ ही लिखा है, ‘फ्रेंडली रिमाइंडर, 11 मई को मदर्स डे है रविवार और एक एपिड्यूरल सुई इतनी लंबी होती है।’
अब इस पोस्ट को देखकर हिना खान को अपना दर्द याद आ गया। ऐसे में हिना कैंसर के इलाज के दौरान ICU में काटे दिन याद कर भावुक हो गईं। हिना खान ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘मां तो नहीं हूं, लेकिन ये एपिड्यूरल सुई मेरी पीठ में 5 दिन तक आईसीयू में लगाई गई थी, मुझे ये दर्द पता है… सभी मॉम्स को प्यार और रिस्पेक्ट।’ अब हिना खान को ये सुई देखकर अपनी तकलीफ याद आ गई है।

Hina Khan
यह भी पढ़ें: ‘मैं कोई जवान लड़का नहीं जो अपमान सहूं…’, कर्नाटक कंट्रोवर्सी में कौन गलत? Sonu Nigam ने लोगों से किया सवाल
इतनी बड़ी सुई 5 दिन तक हिना खान को लगी रही, तो सोचिए उन्हें कितना दर्द और तकलीफ हुई होगी। एक्ट्रेस को इस इलाज के दौरान भयानक दर्द झेलना पड़ा, बावजूद इसके वो काम भी करती रहीं और लोगों को मोटिवेट भी करती रहीं। अब एक्ट्रेस को वो समय याद आ रहा है, तो उनका दर्द सबके सामने छलक रहा है। आपको बता दें, अब हिना खान काम पर भी वापसी करने वाली हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: